फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   rakhi sawant make audience happy

"मैं इस जमाने की हेलन हूं बाकी सब बेलन हैं"

Fri, 02 Aug 2013 01:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 02 Aug 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant make audience happy

बड़बोड़ेपन के लिए मशहूर कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत की भी कोई बोलती बंद कर सकता है भला। लेकिन छोटे पर्दे पर के एक कॉमेडी रिएलिटी शो के सैट पर ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन


सेट पर जो सेलिब्रिटी पधारा राखी उसके आगे नतमस्तक हो गईं। जिसको देख मारे खुशी के राखी का मुंह ही बंद हो गया। और जब यह खुला तो केवल उस शख्स की तारीफ में।
विज्ञापन


कॉमेडी सर्कस का महाबली के एपिसोड में सैलिब्रिटी के तौर पर मशहूर डांसर हेलन को बुलाया गया था। क्योंकि राखी मौजूद थीं तो सबको लगा कि उनकी जबान जरूर फिसलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। हेलन को देखकर राखी की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। राखी ने मंच पर मौजूद हेलन की तारीफ के न सिर्फ कसीदे पढ़े बल्कि घुटने के बल बैठकर उनके पैर भी छुए।

राखी ने कहा कि यह पहला मौका है जब उनको अपनी सपनो की डांसिंग दीवा को फेस टू फेस देखने का मौका मिला है। राखी बोलीं कि बचपन से ही वह हेलन की बहुत बड़ी फैन रहीं हैं।


लेकिन ऑडीऐंस भी राखी से कुछ उनके स्टाइल में ही सुनना चाहती थी सो उन्होंने कह ही दिया कि 'वह उस जमाने की हेलन हैं मैं इस जमाने की हेलन हूं बाकि सब बेलन है'। उनका इतने कहते ही शो पर हंसी के गुब्बारे फूट पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed