फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prime Minister Narendra Modi in Mann Ki Baat mention chhota bheem hanuman animation cartoon

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में किया छोटा भीम-मोटू-पतलू का जिक्र, जानें वजह

Sun, 27 Oct 2024 01:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 27 Oct 2024 01:17 PM IST
सार

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मेड इन इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में एनिमेशन दुनिया नई क्रांति लेकर आई है। इस दौरान उन्होंने भारत के एनिमेटड सीरियल छोटा भीम और मोटू-पतलू का भी जिक्र किया।
 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi in Mann Ki Baat mention chhota bheem hanuman animation cartoon
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत के एनिमेशन किरदार और फिल्में अपने कंटेंट और क्रिएटिविटी की वजह से पूरी दुनिया में जमकर पसंद की जा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आपको वो दिन याद जरूर होगा, जब छोटा भीम टीवी पर आना शुरू हुआ था। बच्चे तो इसे कभी भूल नहीं सकते। आपको हैरानी होगी कि आज ढोलकपुर का ढोल सिर्फ भारत को ही नहीं दूसरे देशों के बच्चों को भी आकर्षित करता है।
विज्ञापन


एनिमेशन के क्षेत्र में क्रांति - पीएम मोदी
'मन की बात' के 115वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''...छोटा भीम की तरह हमारी बाकी एनिमेटेड सीरीज कृष्णा, मोटू-पतलू, बाल हनुमान के भी दुनिया भर में प्रशंसक हैं। भारत के एनिमेटेड किरदार और फिल्में अपने कंटेंट और क्रिएटिविटी की वजह से पूरी दुनिया में पसंद किए जा रहे हैं। भारत एनीमेशन के क्षेत्र में क्रांति लाने की ओर अग्रसर है, भारतीय गेम्स भी दुनिया भर में तेजी से मशहूर हो रहे हैं। "
विज्ञापन


भारत को बनाना है वैश्विक एनीमेशन पावरहाउस-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा "आज हमारे युवा मौलिक भारतीय कंटेंट तैयार कर रहे हैं, जिसमें हमारी संस्कृति की झलक भी मौजूद है। इन्हें दुनिया भर में देखा जा रहा है। एनिमेशन सेक्टर ने आज एक उद्योग का रूप जो बाकी उद्योगों को ताकत दे रहा है। वर्चुअल रियलिटी पर्यटन आज प्रसिद्ध हो रहा है। 28 अक्तूबर को विश्व एनीमेशन दिवस मनाया जाएगा। हमें भारत को एक वैश्विक एनीमेशन पावरहाउस बनाने का संकल्प लेना चाहिए।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed