{"_id":"04efcef92768488d5cc8c53ba348ccf8","slug":"pratigya-will-be-back-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से दिखेगा आपका फेवरेट धारावाहिक 'प्रतिज्ञा' ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
फिर से दिखेगा आपका फेवरेट धारावाहिक 'प्रतिज्ञा'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार पर प्लस पर जबर्दस्त धारावाहिक 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए आ सकता है। शो से जुड़े लोग 'प्रतिज्ञा 2' बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
टीवी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि धारावाहिक थोड़े नए फॉरमेट में बनाया जा रहा है। हालांकि शो के लिए अधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। फिर भी यह कहा जा रहा है कि धारावाहिक का रीमेक वापसी को एकदम तैयार है।
विज्ञापन
शो के लिए कुछ कलाकारों को भी एप्रोच किया गया है। जिनमें से ज्यादातर वही कलाकार हैं जो पहले शो में काम कर चुके हैं। स्टार प्लस और शो के निर्माता के बीच भी शो की वापसी की बात पक्की हो चुकी है।
विज्ञापन
मुख्य किरदार के लिए पूजा गौर(प्रतिज्ञा) और अरहान मलिक(कृष्णा) से भी बात की गई है। गौरतलब है कि इस शो को दर्शकों का अपार प्यार मिला था। स्टार प्लस की रेटिंग भी काफी आगे गई थी।
सास बहू सीरियल के बीच इस सीरियल ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। यही कारण है कि धारावाहिक को वापस पर्दे पर लाने की तैयारी की जा रही है।