{"_id":"7e2310f71fe46f82963a015d26015b83","slug":"pooja-bhatt-will-accompany-daddy-to-pakistan-hindi-news-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डैडी' को देखने की चाहत में पूजा भट्ट जाएंगी पाकिस्तान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'डैडी' को देखने की चाहत में पूजा भट्ट जाएंगी पाकिस्तान
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1989 की हिट फिल्म 'डैडी' पर आधारित बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट का नाटक 'डैडी' अब कराची पहुंच गया है। 'डैडी' पूजा भट्ट की पहली फिल्म थी। भारत में इसने काफ़ी तारीफ बटोरी थी और सफल रही थी।
विज्ञापन
कराची में होने वाले अंतराष्ट्रीय थिएटर फेस्टिवल में इस नाटक का प्रीमियर होना है।
पूजा भट्ट ने ट्वीट किया है कि वह और उनके पिता महेश भट्ट इस समारोह में जरूर जाएंगे। नाटक में अनुपम खेर का किरदार अभिनेता इमरान जाहिद निभाएंगे।
अनुपम खेर को इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। ये फेस्टिवल कराची की नेशनल अकादमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स ने आयोजित किया है।