{"_id":"677772ef649a3905d80eab8a","slug":"pocket-mein-aasmaan-promo-released-abhika-malakar-and-farman-haider-will-be-seen-in-lead-roles-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pocket Mein Aasmaan: 'पॉकेट में आसमान' का प्रोमो जारी, लीड रोल में नजर आएंगे अभिका मालाकार और फरमान हैदर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Pocket Mein Aasmaan: 'पॉकेट में आसमान' का प्रोमो जारी, लीड रोल में नजर आएंगे अभिका मालाकार और फरमान हैदर
Fri, 03 Jan 2025 10:47 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 03 Jan 2025 10:47 AM IST
सार
पॉकेट में आसमान शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है। शो में मुख्य किरदारों में अभिका मालाकार और फरमान हैदर नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
पॉकेट में आसमान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्टार प्लस ने अपने नए शो 'पॉकेट में आसमान' का नया प्रोमो जारी किया है। शो में अभिका मालाकार और फरमान हैदर लीड रोल में नजर आएंगे। जहां अभिका इसमें रुद्राणी (रानी) तो फरमान इसमें दिग्विजय का किरदार निभाते नजर आएंगे। शो के पहले प्रोमो से कहानी का अंदाजा जा सकता है।
विज्ञापन
ऐसी है सीरियल की कहानी
'पॉकेट में आसमान' की कहानी एक युवा गर्भवती महिला की है, जो अपने निजी जीवन की जिम्मेदारियों को संतुलित करते हुए डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प लेती है। हालांकि, इस फैसले में उसे अपने पति के कारण बहुत सी रुकावटों का सामना करना पड़ता है।

यह खबरें भी पढ़ें- Manisha koirala: नए साल का जश्न मनाने घर पहुंची मनीषा कोइराला, इम्तियाज अली के साथ तस्वीरों ने खींचा ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार और सपने के बीच जूझती रानी
प्रोमो में दिखाया गया है कि किस तरह रानी गर्भावस्था के दौरान मेडिकल का पेपर देने जाती है। इस दौरान उन्हें कॉलेज और घर दोनों जगह परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके पति दिग्विजय उनके फैसले का समर्थन करते हैं लेकिन एक शर्त रखते हैं कि उन्हें या तो अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा या बच्चे पर। वह अपने पति से वादा करती है कि वे दोनों चीजें सही तरीके से पूरी करके दिखाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें- Shahid Kapoor: पत्नी संग मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं शाहिद कपूर, फैंस बोले- हमें तो है 'देवा' का इंतजार

जल्द टीवी पर आएगा शो
बॉयहुड प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित पॉकेट में आसमान जल्द ही प्रसारित होने वाला है। खबरों की मानें तो ये शो इसी महीने जनवरी में आ सकता है। शो के किरदार फरमान हैदर को इससे पहले आइना और सावी की सवारी में देखा जा चुका है। अभिका ने इससे पहले तोमदर रानी में देखा गया। इसके बाद अब में पॉकेट में आसमान शो में नजर आने वाली हैं।