फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor is holidaying in Maldives with his wife Meera Rajput fans said we are waiting for Deva

Shahid Kapoor: पत्नी संग मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं शाहिद कपूर, फैंस बोले- हमें तो है 'देवा' का इंतजार

Fri, 03 Jan 2025 10:06 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 03 Jan 2025 10:06 AM IST
सार

शाहिद कपूर इन दिनों पत्नी मीरा राजपूत और दोनों बच्चों के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। मीरा और शाहिद ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन
Shahid Kapoor is holidaying in Maldives with his wife Meera Rajput fans said we are waiting for Deva
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @mira.kapoor

विस्तार

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपने बच्चों जैन और मीशा के साथ नए साल का स्वागत मालदीव में छुट्टियां मनाकर कर रहे हैं। मीरा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्मदिन की तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन





 

Shahid Kapoor is holidaying in Maldives with his wife Meera Rajput fans said we are waiting for Deva
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
परिवार संग छुट्टियां मनाने पहुंची मीरा
मीरा राजपूत ने तस्वीरों में लिखा- मेरे साथ आओ। तस्वीर में शाहिद कपूर अपनी पत्नी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी म्यूजिकल शाम की तस्वीरें साझा की हैं, जहां वे एंजॉय कर रही हैं। मीरा ने बीच के किनारे अपने बच्चों के साथ एंजॉय कर रही हैं, उन्होंने सभी की चप्पलों की तस्वीरें साझा कर ये बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shahid Kapoor is holidaying in Maldives with his wife Meera Rajput fans said we are waiting for Deva
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @mira.kapoor
परिवार संग समय बिताना करते हैं पसंद
शाहिद कपूर परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। वे अक्सर पत्नी मीरा संग तस्वीर साझा करते रहते हैं। शाहिद ने अब अपने बच्चों के साथ मालदीव में नए साल का जश्न मनाया है।

यह खबर भी पढ़ें- Game Changer: जानी मास्टर को ‘इज्जत’ से रामचरण का गेम चेंज, लोगों ने कहा, क्या इसे जेल में नहीं होना चाहिए?

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)


विज्ञापन

फैंस ने की तारीफ
मीरा राजपूत की तस्वीर को शाहिद और मीरा के फैंस ने बहुत पसंद किया है। फैंस ने मीरा की ब्रेसलेट पर भी ध्यान दिया है, उन्होंने कहा- मेरे पास भी ये ब्रेसलेट है। इन तस्वीरों में फैंस ने देवा फिल्म को देखने के लिए भी अपनी उत्सुकता दिखाई है।

यह खबर भी पढ़ें- Sanjay Khan Birthday: 'जय हनुमान' के निर्देशन के दौरान संजय खान ने सीखा गायत्री मंत्र, पूरी तरह हो गए सात्विक

'देवा' में नजर आएंगे शाहिद
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' इस साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इसमें वे पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। शाहिद को इससे पहले फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म में भी पुलिस अधिकारी की वर्दी में देखा जा चुका है। फिल्म 'देवा' 31 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed