Manisha koirala: नए साल का जश्न मनाने घर पहुंची मनीषा कोइराला, इम्तियाज अली के साथ तस्वीरों ने खींचा ध्यान
मनीषा कोइराला निर्देशक इम्तियाज अली के साथ काठमांडू में नए साल का जश्न मना रही हैं। दोनों सितारों को टैग कर म्यूजिशियन सावित्री ने पोस्ट शेयर की है।
विस्तार
साल 2025 का सभी लोगों ने खुली बांहों से स्वागत किया है। बॉलीवुड सितारों के लिए भी ये साल बेहद खास है। आलिया से लेकर सोनाक्षी तक कई बड़े सितारे विदेश में छुट्टियां बिताने गए हैं। मनीषा नए साल पर अपने घर काठमांडू गई हैं। इम्तियाज अली को भी उनके साथ म्यूजिकल नाइट में देखा गया। वे साथ में जब वी मेट के तुम से ही गाने पर वाइब मैच करते नजर आए।
काठमांडू में छुट्टियां बिता रही मनीषा कोइराला
म्यूजिशियन ने इंस्टाग्राम पर साल 2024 में हीरामंडी से कमबैक करने वाली मनीषा कोइराला और इम्तियाज अली के इंजॉय करते हुए वीडियो साझा किया है। काठमांडू में आयोजित इस शाम को मनीषा कोईराला ने खूब इंजॉय किया।
सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
सरस्वती खत्री नाम की संगीतकार ने लिखा, "इन अद्भुत आत्माओं के साथ 2024 के लिए कितनी खूबसूरत विदाई, हमारी सुपर विनम्र और अनमोल @m_koirala इस पल के लिए आपके प्रति बहुत आभारी और कृतज्ञता, जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगी। #new #newyear2025।"
मनीषा कोइराला काठमांडू में अपने घर इम्तियाज अली के साथ पहुंची। संगीतमय शाम से दोनों की तस्वीरें फैंस ने खूब पसंद की है। मनीषा इस दौरान बेहद फंकी अवतार में नजर आईं। मनीषा ने ब्राउन हाफ जैकेट और ब्लैक कैप पहन रखी है। बात करें वर्कफ्रंट की तो इस साल इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला को फैंस ने अपना बहुत सारा प्यार दिया। वहीं, मनीषा कोइराला की ओटीटी सीरीज हीरामंडी को फैंस ने बहुत पसंद किया है।