{"_id":"58f209634f1c1bbc7fcf8f95","slug":"no-new-face-in-naagin-3-mouni-roy-is-ekta-kapoor-s-choice-for-the-next-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नागिन' के लिए मौनी ही हैं एकता की पसंद, अगले सीजन में फिर दिखेंगी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'नागिन' के लिए मौनी ही हैं एकता की पसंद, अगले सीजन में फिर दिखेंगी
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sat, 15 Apr 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
मौनी रॉय
- फोटो : instagram
टीवी सीरियल 'नागिन' के फैंस के लिए एक राहत देने वाली खबर आई है। माना जा रहा था कि शो में 'नागिन' का लीड रोल निभाने वाली मौनी रॉय अब शो में नजर नहीं आएंगी, लेकिन हाल ही में आ रही खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि मौनी रॉय 'नागिन' के अगले सीजन में अपने रोल में दिखाई देंगी।
स्पॉटब्वॉय के अनुसार मौनी रॉय ही शो में नागिन का किरदार निभाती नजर आएंगी। वह ही शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर की पहली पसंद हैं। आपको बता दें कि 'नागिन 2' जून में खत्म होने जा रहा है। इसके बंद होते ही एकता का नया शो 'चन्द्रकान्ता' शुरू होने वाला है।
इसे भी पढ़े- राखी सावंत ने शेयर किया बेहद बोल्ड फोटो
विज्ञापन
अपने पहले सीजन में इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसके साथ ही शो के दूसरे सीजन ने आते ही सलमान खान के शो 'बिग बॉस' को लोकप्रियता के मामले में टक्कर देना शुरू कर दिया। कई दिनों तक तो एकता कपूर का यह शो टीआरपी की लिस्ट में भी सबसे आगे रहा। ऐसे में लगता है कि एकता शो की टीआरपी के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करना चाहती हैं, तभी तो वह इसके अगले सीजन में मौनी को ही लीड हीरोइन बनाना चाहती है।

इसे भी पढ़े- पहली बार बेटे युग के साथ दिखे अजय देवगन, देखें क्यूट फोटो