फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   New TV show called Buddha on Zee TV

गौतम बुद्ध की जर्नी दिखेगी ‘बुद्धा’ में

Wed, 29 May 2013 07:02 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 29 May 2013 07:02 AM IST
विज्ञापन
New TV show called Buddha on Zee TV

मनोरंजन चैनल जीटीवी पर नया पौराणिक शो प्रसारित होने जा रहा है ‘बुद्धा’। जिसका हाल ही में बुद्ध पूर्णिमा के दिन पहला सीन शूट किया गया।

विज्ञापन


इस शो की लॉन्चिंग भी बुद्ध पूर्णिमा के दिन मुंबई फिल्मसिटी में एक भव्य सेट पर की गई।

जहां कलाकारों ने ना सिर्फ नृत्य पेश किया बल्कि भगवान बुद्ध के जन्म का नाटक भी खेला गया।

‘बुद्धा’ का निर्माण स्पाईस ग्लोबल स्टूडियो कर रहा हैं। बुद्ध के जीवन पर आधारित होने के कारण ही इस शो को बुद्ध पूर्णिमा के दिन लॉन्च किया गया था।

पहली बार गौतम बुद्ध के जीवन पर कोई धारावाहिक बनाया जा रहा है। इस धारावाहिक में राजकुमार सिद्धार्थ और उनके राजकुमार से बुद्ध बनने की जर्नी को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


इस शो को लेकर स्पाईस ग्लोबल के चेयरमैन बीके मोदी का कहना है कि, ‘भारत के इतिहास में बुद्ध बहुत महत्वपूर्ण पर्सनेलिटी रहे हैं। हमने इस शो को स्पेशल बनाने के लिए कोई अतिरिक्त प्रयास नहीं किए हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


वे आगे कहते हैं कि, ‘आज का युवा सभी पूर्वाग्रहों और पाखंडो से मुक्त है। हमें युवाओं को अहिंसा और समानता का संदेश फैलाने के लिए विश्व स्तर पर जोड़ने की जरूरत है।’

उन्होंने ये भी कहा कि, ‘हमारे पास सक्षम कलाकार हैं। हम बुद्ध का रोल प्ले करने वाले एक्टर की तलाश के बहुत करीब हैं। इस शो के जरिए युवाओं को निडर और आत्मविश्वास के साथ अपनी सफलता का मार्ग चुनने में मदद मिलेगी।’

दिलचस्प बात ये है कि इस सीरियल की क्रिएटिव टीम से आशुतोष गोवारीकर और शेखर कपूर जैसे दो हस्तियां जुड़ी हुई हैं।

इस शो के पहले एपीसोड में कबीर बेदी और समीर धर्माधिकारी दिखेंगे जो कि धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

अब देखना होगा कि बुद्ध के जीवन पर आधारित धारावाहिक लोगों के लिए क्या कुछ नया लेकर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed