फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   new indian upcoming tv shows

टीवी पर हो रहा है नए शोज का आगाज

Fri, 01 Feb 2013 08:25 AM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Fri, 01 Feb 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
new indian upcoming tv shows

स्मॉल स्क्रीन पर हाल ही में कई शोज का आगाज हुआ है और उनको टक्कर देने के लिए कई और नए शोज का आगाज होने वाला है। हर चैनल अपनी स्ट्रेटर्जी बनाकर नए शोज लॉन्च कर रहा है। आइए जानते हैं किस चैनल पर कौन सा नया शो आने वाला है-

विज्ञापन


'सी आई डी छोटे हीरोज'
सोनी टीवी पर प्रसारित 'सीआईडी' अब नए क्लेवर के साथ आ रहा है। जी हां, अब सीआईडी बच्चों पर बेस्ड क्राइम को लेकर आ रहा है यानी सीआई डी किड्स स्पेशल जिसका नाम है 'सी आई डी छोटे हीरोज'। ये शो 1 फरवरी से रात 9 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


'दिल की नजर से खूबसूरत'
सोनी पर एक अन्य नया शो शुरू होने जा रहा है 'दिल की नजर से खूबसूरत'। इस शो में आराध्या अहसास की आवाज से प्यार करने लगती है। अहसास रेडियो जॉकी है, जब भी अहसास का शो शुरू होता है आराध्या सब कुछ भूल उसको सुनने लगती है, यहां तक की अहसास की बातें भी मानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर आराध्या की फ्रेंड्स उसकी इस आदत का मजाक भी उड़ाती हैं, आराध्या को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसकी फ्रेंड्स उसके बारे में क्या सोचती हैं। बस आराध्या एक बार अहसास को देखना चाहती है। जल्द ही ये शो सोनी चैनल पर शुरू होगा।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये शो शाम 7.30 बजे के स्लॉट में दिखाया जाएगा और ये शो 'होंगे जुदा ना हम' को रिप्लेस करेगा।

कलर्स पर आएंगे नौटंकीबाज
कलर्स पर 2 फरवरी रात 9 बजे से हर शनिवार और रविवार एक नया शा शुरू होने जा रहा है जिसका नाम है 'नौटंकी, द कॉमेडी थियेटर'। इस शो के फर्स्ट एपीसोड में बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र, बिग बॉस फेम इमाम सिद्की और बॉलीवुड के खलनायक रंजित दिखाई देंगे। साथ ही एक्टर और एंकर आयुष्मान खुराना और फन्नी मैन कुणाल रॉय कपूर भी नौटंकी करेंगे। इस शो में नेहा धूपिया, तुषार कपूर भी बतौर जज दिखाई देंगे।

इतना ही नहीं 'नौटंकी, द कॉमेडी थियेटर' शो के हर एपीसोड में कॉमेडी गुग्गी, टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई, टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी और चाइल्ड कॉमेडियन सलोनी डैनी ये चारों नौटंकीबाज गेस्ट को अलग-अलग सिचुएशंस में ट्रैप करेंगे।

अब देखना होगा कि कॉमेडी के आने वाले कई शोज में ये नया शो क्या कमाल दिखा पाता है, क्या ये दर्शकों को अपने से बांधे रखने में कामयाब होगा?

जीटीवी पर होगी ड्रामेबाज की खोज
जीटीवी पर जल्द ही एक नया शो शुरू होने जा रहा है 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज'। शो का खास आकर्षण रहेंगे बॉलीवुड निर्देशक अनुराग बसु, बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे। ये तीनों ही इस शो में बतौर जज दिखाई देंगे जो कि इंडिया के 5 साल से लेकर 12 साल तक के बेस्ट ड्रामेबाज बच्चे की खोज करेंगे।

सहारा वन परेदसी को बुलाएगा घर
सहारा वन पर भी एक नया शो 'घर आजा परदेसी ….. तेरा देस बुलाये रे' शुरू हुआ है। ये शो इसी सोमवार 28 जनवरी से रात आठ बजे के स्लॉट में शुरू हुआ है। ये शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे दिखाया जाएगा।
इस शो में एक ऐसी बेटी की कहानी है जो भारतीय मर्यादाओं को रेखांकित करते हुए अपने पिता की तलाश करती है। इस शो की कहानी में स्त्री के बलिदान, प्रेम और कर्तव्य को दर्शाया गया है।

सब टीवी पर शुरू हुआ फिल्मी सफर
नए शोज की फेहरिस्त में हाल ही में एक और शो सब टीवी पर शुरू हुआ है, 'सफर फिल्मी कॉमेडी का'। ये शो हाल ही में 27 जनवरी से शुरू हुआ है जो कि हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे दिखाया जाएगा। कॉमेडी जगत के मशहूर कलाकार सुनील ग्रोवर एवं मुस्कान मिहानी इसके होस्ट होंगे।

'सफर फिल्मी कॉमेडी का' के प्रत्येक एपिसोड में कॉमेडी के एक ट्रेंड को प्रदर्शित किया जायेगा, जिसमें सिनेमा के 100 वर्षों की शारीरिक, ऐक्शन, स्लैपस्टिक, कल्ट कॉमेडी, मिस्टेकेन आइडेंटिटी जैसे तत्व शामिल होंगे। इस शो के प्रत्येक एपिसोड में जूही चावला, प्रेम चोपड़ा, दिव्या दत्ता, राजपाल यादव, संजय मिश्रा जैसे कलाकारों को शामिल किया जायेगा।

लाइफ ओके पर शुरू हुई मेहमाननवाजी
लाइफ ओके ने भी एक नया शो शुरू किया है 'वेलकम- बाजी मेहमान नवाजी की'। इस शो के होस्ट हैं टीवी एक्टर राम कपूर। इस शो में हर सप्ताह पांच टीवी सेलिब्रिटीज एक-दूसरे को अपने घर बुलाकर मेहमान नवाजी करेंगे और मेजबान को रेटिंग दी जाएगी और बेस्ट मेजबान का चुनाव सप्ताह के एक दिन राम कपूर करेंगे। शो का दूसरा सप्ताह चल रहा है। ये शो 21 जनवरी से शुरू हुआ था।


नए शोज की भरमार देखकर लगता है कि अब दर्शकों का फरवरी में जमकर मनोरंजन होने वाला है फिर चाहे वो रियलिटी शोज से हो, लव स्टोरीज से हो या फिर कॉमेडी शोज से। लेकिन देखना ये है कि इन सभी शोज में से कौन सा शो दर्शकों को भाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed