आपके मनोरंजन के लिए आया एक और चैनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैनलों की होड़ में एक और नया मूवी चैनल-ऐंड पिक्चर्स। एंटरटेनमेंट की दुनिया में जी परिवार की यह एक नई कोशिश है और कुछ हद तक नया प्रयोग भी। क्योंकि पहली बार जी कोई नया चैनल लेकर आ रहा है और नाम कुछ लीक से हटकर है-ऐंड पिक्चर्स।
लेकिन जी सिनेमा और जी क्लासिक्स के बावजूद ऐंड पिक्चर्स की जरूरत क्यों? जी एंटरटेंनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड यानी जील के चीफ कंटेंट और क्रिएटिव ऑफिसर भारत कुमार रांगा कहते हैं, "जरूरत तो हमेशा है और रहेगी। ऐंड पिक्चर्स दर्शकों को नए अंदाज में जोड़ेगा।
इसमें वैसी फिल्में होंगी, जिनके होने का मकसद है और जिनके दिखाने का भी मकसद होगा।" रांगा कहते हैं कि टीआरपी अपनी जगह है, लेकिन दर्शकों की रुचि को ध्यान में रखकर स्वस्थ मनोरंजन की परंपरा को विकसित करना एक अलग बात है। इस चैनल की जब रूपरेखा तैयार हो रही थी, तभी यह तय हो गया था कि हमारा दर्शक कौन होगा।
चैनल की टैगलाइन है-सपनों की उड़ान। जील के मार्केटिंग हेड आकाश चावला की मानें तो सपनों की इस उड़ान में सिर्फ महानगरों के सपने नहीं होंगे। कस्बों और गांवों पर भी हमारी नजर होगी।
इस बात में दो राय नहीं कि जील की लाइब्रेरी बेहद समृद्ध है। ''फिल्मों को दिखाने के मामले के अधिकार जील के पास ज्यादा हैं। यही विविधता हमें भीड़ में कुछ अलग दिखाने की छूट देती है,'' कहते हैं जील के क्लस्टर ग्रोग्रामिंग हेड रुचिर तिवारी।
चैनल का प्रसारण 18 अगस्त से शुरू है। 'ऐंड पिक्चर्स' के नाम पर भी जील को भरोसा है। रांगा कहते हैं, "ऐंड आम हिंदुस्तानी के जिंदगी से जुड़ा हुआ शब्द है। और इसके बिना कोई काम ही नहीं चलता इसलिए बड़ी जल्दी यह नाम लोगों की जुबान पर चढ़ जाएगा।"
जील की मानें तो 24 घंटे को इस चैनल पर बड़ी जल्दी लोगों को `चेन्नई एक्सप्रेस’, `जंजीर’ (रीमेक), `बेशरम’ और `घनचक्कर’ जैसी फिल्में दिखाई देंगी।