फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   NCB arrested TV actor Gaurav Dixit after MD and Charas was recovered from his residence

अरेस्ट: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, ये मशहूर टीवी एक्टर ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 10:46 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 27 Aug 2021 10:46 PM IST
सार

बॉलीवुड के ए ग्रेड कलाकारों के अलावा टीवी एक्टर्स पर भी एनसीबी का शिकंजा कसा है।
एनसीबी ने गौरव दीक्षित पर ये कार्रवाई एक्टर ऐजाज खान से हुई पूछताछ के बाद की है।
गौरव दीक्षित एक टीवी कलाकार हैं और फिल्मों में छोटे मोटे रोल निभा चुके हैं।
एनसीबी को छापेमारी के दौरान उनके घर से प्रतिबंधित दवाइयां जैसे एमडी, एमडीएए और कई दूसरे नशीले पदार्थ बरामद हुए थे। 

विज्ञापन
NCB arrested TV actor Gaurav Dixit after MD and Charas was recovered from his residence
गौरव दीक्षित - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड में फैले नशे के कारोबार को लेकर एनसीबी ने एक और कार्रवाई की है। एनसीबी ने टीवी एक्टर गौरव दीक्षित को गिरफ्तार किया है। घर से एमडी और चरस की बरामदगी के बाद एनसीबी ने गौरव के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई की है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से एनसीबी बॉलीवुड और टीवी के कलाकारों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारी और पूछताछ हो चुकी है। बॉलीवुड के ए ग्रेड कलाकारों के अलावा टीवी एक्टर्स पर भी एनसीबी का शिकंजा कसा है। एनसीबी ने गौरव दीक्षित पर ये कार्रवाई एक्टर ऐजाज खान से हुई पूछताछ के बाद की है। 

विज्ञापन

ड्रग्स के मामले में बीते दिनों टीवी एक्टर और बिग बॉस फेम ऐजाज खान को हिरासत में लिया गया था। एनसीबी ने उनसे ड्रग्स के मामले में पूछताछ की तो उसमें कई और नाम सामने आए। इसके चलते एक के बाद एक कई टीवी एक्टर्स से कड़ी पूछताछ की गई और छापे मारे गए। 

विज्ञापन

NCB arrested TV actor Gaurav Dixit after MD and Charas was recovered from his residence
गौरव दीक्षित - फोटो : Social media

गौरव दीक्षित एक टीवी कलाकार हैं और फिल्मों में छोटे मोटे रोल निभा चुके हैं। वो 'द मैजिक ऑफ सिनेमा', दाहेक: द रेस्टलैस माइंड और बॉबी: लव और लस्ट जैसी में फिल्मों में काम कर चुके हैं। गौरव ने टीवी सीरियल जैसे सीता-गीता में काम किया है। एनसीबी को छापेमारी के दौरान उनके घर से प्रतिबंधित दवाइयां जैसे एमडी, एमडीएए और कई दूसरे नशीले पदार्थ बरामद हुए थे। 

जब एनसीबी ने उनके लोखंडवाला वाले घर में नशीले पदार्थों को लेकर कार्रवाई की थी, तो वो डच गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद थे। इस कार्रवाई के दौरान उनकी डच गर्लफ्रेंड वहां से फरार होने में कामयाब रही थी। एनसीबी को शक था कि गौरव की गर्लफ्रेंड भी ड्रग्स के रैकेट में एक सक्रिय भूमिका अदा करती है। एनसीबी को लंबे वक्त से गौरव पर शक था और पुलिस कार्रवाई करने में कामयाब रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed