फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Nach Baliye 10 will have shehnaaz gill rupali ganguali prateek sehajpal and mohsin khan, know the details here

Nach Baliye 10: ‘नच बलिए’ का हिस्सा बनेंगी शहनाज और ‘अनुपमा’! जानिए इस बार किसके साथ बनेगी सितारों की जोड़ी

Sun, 31 Jul 2022 06:56 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 31 Jul 2022 06:56 PM IST
सार

दो साल बाद 'नच बलिए 10' टीवी पर वापस आने वाले है। इस बार शो में बहुत कुछ अलग देखने को मिलेगा। सितारों की जोड़ियों से लेकर शो के जज में भी बदलाव हुआ है। 

विज्ञापन
Nach Baliye 10 will have shehnaaz gill rupali ganguali prateek sehajpal and mohsin khan, know the details here
शहनाज गिल, रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' दो साल बाद अपने नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। खबर है कि इस बार करिश्मा कपूर, वैभवी मर्चेंट और टेरेंस लुईस शो को जज करते नजर आएंगे। वहीं, शो की शुरुआत मिड अक्टूबर में होगी। पिछले सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान ही शो को प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

स्क्रिप्ट हुई फाइनल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी हैं। एक महीने तक चर्चा करने के बाद उसे मेकर्स की ओर से अप्रूव किया गया है। इस बार शो में बहुत कुछ अलग देखना होगा मिलेगा। यह पहली बार होगा कि सेलिब्रिटी अपने फैन के साथ आएंगे और मुकाबला करेंगे। पहले ऑडिशन लिए जाएंगे और उसके बाद चुने हुए फैंस को सेलिब्रिटी की ओर से कोई टास्क दिया जाएगा। जो भी उसे जीत लेगा, उसे सबसे बड़ा फैन चुना जाएगा और वह शो में हिस्सा लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कंटेस्टेंट लेंगे हिस्सा
'नच बलिए 10' में इस बार कई बेहतरीन सितारे देखने को मिलेंगे। खबरें है कि शो के लिए शहनाज गिल, प्रतीक सहजपाल, मोहसीन खान और 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली को अप्रोच किया गया है। ये सभी सितारे शो का हिस्सा बन सकते हैं। इसकी जानकारी सामने आने के बाद से ही फैन भी काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

पिछले सीजन में ये थे विजेता
'नच बलिए 9' को रवीना टंडन और अहमद खान ने जज किया था। वहीं, मनीष पॉल और वालुस्चा डिसूजा ने शो को होस्ट किया था। 2019 में आए इस सीजन की ट्रॉफी पर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने कब्जा जमाया था। सीजन 9 में कई सेलिब्रिटी ने अपने एक्स के साथ भी हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed