फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Mouni Roy shares jaw-dropping pics in sizzling hot beachwear-See

Mouni Roy: इस एक्ट्रेस ने बोल्ड और ग्लैमरस लुक में शेयर कीं तस्वीरें, अब हो रही हैं वायरल

Wed, 05 Jan 2022 05:00 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 05 Jan 2022 05:00 PM IST
सार

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय की बोल्ड और ग्लैमरस लुक वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। इन तस्वीरों को खुद मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

विज्ञापन
Mouni Roy shares jaw-dropping pics in sizzling hot beachwear-See
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय की बोल्ड और ग्लैमरस लुक वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। इन तस्वीरों को खुद मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। यह तस्वीरें गोवा वेकेशन की हैं, जहां वह दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए गई थीं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में वह एक सिजलिंग हॉट स्काई-ब्लू बीचवियर पहने हुए देख रही हैं। इन तस्वीरों पर मौनी रॉय के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

फोटोज में मौनी रॉय नेक बिकिनी टॉप और थाई हाई स्लिट स्कर्ट में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, जो उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा है। मौनी रॉय ने इन तस्वीरों को अलग-अलग पोज में क्लिक करवाया है। उन्होंने इस ड्रेस में अपने टोन्ड फिगर को शानदार तरीके से फ्लॉन्ट किया है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मौनी रॉय फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' में दिखेंगी। जिसमें उनका निगेटिव अवतार देखने को मिलेगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। मौनी रॉय इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर आपको कई बोल्ड और सेक्सी तस्वीरें मिल जाएंगी। इससे पहले उन्होंने रविवार को भी बोल्ड बीचवियर तस्वीर पोस्ट की थी। हालांकि, कई बार मौनी रॉय को अपने बोल्ड लुक के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ता है। लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें ट्रोर्ल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वैसे भी मौनी रॉय उन एक्ट्रेस में से हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखना पसंद करती हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि वह अपनी निजी जिंदगी को अपने तक ही रखना पसंद करती हैं।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed