{"_id":"995db924-9a6b-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"mona-singh-s-morphed-mms-clip-a-publicity-stunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"MMS बवाल से मोना पहुंचेंगी बिग बॉस?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
MMS बवाल से मोना पहुंचेंगी बिग बॉस?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Apr 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह जैसी दिखने वाली लड़की का MMS वीडियो आजकल खूब चर्चा में है।
विज्ञापन
इस MMS वीडियो की वजह से मोना सिंह काफी लाइफ-लाइट में आ गई हैं। हालांकि मोना सिंह इस एमएमएस वीडियो को फेक बता रही है और पुलिस में शिकायत दर्ज भी करवा दी है।
लेकिन इधर कुछ लोग दबी जुबां में कुछ और ही कह रहे हैं। कुछ लोग तो इसे मोना सिंह का पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये फिल्म प्रमोशन के लिए किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, जल्द ही मोना सिंह के ब्वॉयफ्रेंड विघुत जामवाल की फिल्म 'कमांडो' रिलीज होने वाली हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मोना सिंह ने इस फिल्म को हिट कराने के लिए ऐसा किया है।
विज्ञापन
हालांकि मोना सिंह इन सब बातों को अनसुना करते हुए सफाई भी दे रही हैं कि फिल्म को हिट कराने के लिए कोई ऐसी हरकत नहीं करेगा।
वहीं ट्विटर पर मोना सिंह के MMS वीडियो पर भी खूब चर्चाएं हो रही हैं। धर्मा प्रोडक्शन की असिस्टेंट डायरेक्टर स्नेहल गांधी ने तो यहां तक ट्विट किया है कि बिग बॉस को अपना पहला कंटेस्टेंट मिल गया है।
अब वाकई स्नेहल की बात सच हुई तो इस MMS वीडियो का मोना को फायदा खूब मिलेगा, फिर चाहे मोना सिंह इस वीडियो में हो या नहीं।
गौरतलब है कि मोना सिंह फिलहाल सोनी टीवी पर प्रसारित शो 'क्या हुआ तेरा वादा' में दिखाई दे रही हैं।