फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Mona Singh Reacts To MMS Scandal

MMS मामले में फंसी मोना ने दी सफाई

Sun, 31 Mar 2013 07:44 AM IST
मुंबई/आईएएनएस
मुंबई/आईएएनएस Updated Sun, 31 Mar 2013 07:44 AM IST
विज्ञापन
Mona Singh Reacts To MMS Scandal

टीवी धारावाहिक 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से चर्चित हुई मोना सिंह के सेक्स संबंधी एमएमएस लीक होने की खबर आने के बाद मोना ने कहा कि उनका परिवार और दोस्त उनके समर्थन में खड़े हैं।

विज्ञापन


मोना सिंह ने एक बयान में कहा, "यह बहुत ही घटिया और शर्मनाक बात है कि कोई व्यक्ति वेब पर जाकर किसी और के चेहरे पर मेरा चेहरा लगाकर ऐसी वीडियो बनाता है।
विज्ञापन


हमने साइबर क्राइम सेल में इसकी शिकायत की है और आशा करती हूं कि वह अपराधी जल्द ही पकड़ा जाए।

लोगों को यह मालूम होना चाहिए कि मैं अभिनेत्री से पहले एक सम्मानित औरत हूं, मेरा भी परिवार और दोस्त हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं अपने साथ खड़े हुए परिवार और दोस्तों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने इस मामले को लेकर मेरा काफी सहयोग किया है।

यह एक गंभीर मामला है और अब इसे रोक देना चाहिए।"

टेलीविजन उद्योग से मोना के एक सहयोगी ने कहा, "मोना एक पंजाबी परिवार की लड़की है।

इस तरह के स्कैंडल उसके परिवार के लोग इस पेशे के अनिवार्य हिस्से के तौर पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। मोना भी इस घटना से बहुत विचलित है।"

इधर मुंबई पुलिस ने मोना की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, वह कंप्यूटर के आईपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है जहां से ये एमएमएस क्लिप अपलोड किया गया था।

पुलिस को शक है कि ये एमएमएस क्लिप अपलोड करने वाला शख्स मोना सिंह की जान-पहचान वाला भी हो सकता है।

गौरतलब है कि टेलीविजन धारावाहिक 'क्या हुआ तेरा वादा' में एक गृहिणी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मोना सिंह जैसी दिखने वाली कोई युवती एक एमएमएस क्लिप में कामुक व्यवहार करते हुए नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एमएमएस शुक्रवार को तेजी से चारों ओर फैल गया था। मोना ने साइबर क्राइम सेल में इस एमएमएस की शिकायत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed