{"_id":"84a91522-bc81-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"mike-tyson-to-get-his-own-animated-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक टायसन पर एनिमेशन धारावाहिक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
माइक टायसन पर एनिमेशन धारावाहिक
न्यूयॉर्क/आईएएनएस
Updated Tue, 14 May 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुक्केबाज माइक टायसन एक एनिमेशन धारावाहिक में अपने ही किरदार को आवाज देंगे।
विज्ञापन
'माइक टायसन मिस्ट्रीज' शीर्षक से बन रहे इस एनिमेशन धारावाहिक में टायसन को उनके प्रशंसक एनिमेशन अवतार में देख सकेंगे।
वेबसाइट हॉलीवुड डॉट कॉम के अनुसार, मशहूर फिल्म निर्माता कंपनी वार्नर ब्रदर्स एनिमेशन द्वारा बनाए जा रहे इस धारावाहिक में टायसन का एनिमेशन अवतार गुत्थियों को सुलझाते हुए तथा सड़कों पर अपराधियों से लड़ते हुए दिखाई देगा।
यह धारावाहिक अमेरिकी काटरून चैनल एडल्ट स्विम पर इस वर्ष शरद ऋतु में दिखाया जाएगा।