फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   MIHIKA VERMA GOT ABUSED ON FACEBOOK BY HER FAN

इस हीरोइन को सरेआम किसने दी गाली?

Wed, 03 Jun 2015 01:14 AM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
MIHIKA VERMA GOT ABUSED ON FACEBOOK BY HER FAN

'ये हैं मोहब्बतें' की 'मिहिका अय्यर' यानी 'मिहिका वर्मा' को किसी ने उनके फेसबुक फैन पेज पर गंदी भाषा में कमेंट कर परेशान कर दिया है। मिहिका ने बताया कि उनका एक फैन पेज है और वह रोज उस पर अपने फैन्स के कमेंट पढ़ती भी हैं। जब कभी मौका मिलता है तो उनका जवाब भी दे देती हैं। इन्हीं कमेंट के बीच एक आदमी का कमेंट था जो काफी गंदी भाषा में लिखा हुआ था। यही नहीं उस व्यक्ति ने उनके भाई मिश्कत वर्मा के बारे में भी गाली गलौज की भाषा में काफी कुछ लिखा था।

विज्ञापन


मिहिका कहती हैं,''मुझे नहीं पता उसने ऐसा क्यों लिखा। हो सकता है वह मेरा ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहता हो या शायद उसने मेरी मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें देख ली हों जिसमें मैंने छोटे कपड़े पहने हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा मेरे साथ पहली बार हुआ है इसलिए मैं उसे 'बेनेफिट ऑफ डॉउट' देती हूं। फिलहाल मैंने उसे ब्लॉक कर दिया है। लेकिन अगर उसने दोबारा मेरी फ्रोफाइल पर कुछ गलत लिखा तो मैं उसकी शिकायत जरूर करूंगी।''

विज्ञापन

दूसरा मौका नहीं देंगी मिहिका

MIHIKA VERMA GOT ABUSED ON FACEBOOK BY HER FAN

मिहिका ने बताया कि यह व्यक्ति मेरठ का रहने वाला है और नौएडा में काम करता है। उनका यह भी कहना है कि इस बार तो मैंने उसे छोड़ दिया लेकिन अगर उसने दोबारा ऐसी कोई हरकत की तो वे उसका नाम सामने लाने और साइबर सेल में शिकायत करने से बिलकुल नहीं कतराएंगी। उन्होंने इस मामले के बारे में अपने फेसबुक पर स्टेटस भी डाला है और उन्हें लोगों का साथ भी मिल रहा है।

मिहिका सीरियल में तो तेज और बुलंद इरादों की लड़की का किरदार निभाती ही हैं, साथ ही असल जिंदगी में भी वह ऐसी ही हैं। शायद इसीलिए वे अपने फैन्स की इतनी चहेती हैं। टीवी कलाकारों के साथ ऐसे मामले अक्सर होते रहते हैं लेकिन जिस समझदारी से मिहिका ने इस मामले को संभाला है उसके लिए उनकी तारीफ तो बनती है। हमें यकीन है अगर दोबार इस आदमी ने मिहिका को परेशान करने की कोशिश की तो वे उसे अच्छा सबक सिखाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed