फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Mc Stan makes his bollywood playback singing debut with salman khan upcoming film farrey

Mc Stan: सलमान की फिल्म 'फर्रे' से होगा एमसी स्टैन का सिंगिंग डेब्यू, बिग बॉस 16 विजेता ने खुद किया खुलासा

Thu, 02 Nov 2023 07:22 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 02 Nov 2023 07:22 PM IST
सार

बिग बॉस 16 का खिताब जीतने के बाद एमसी स्टैन की लोकप्रियता में और अधिक इजाफा हो गया है। इसी क्रम में 'बिग बॉस 16' के विजेता एमसी स्टैन के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

विज्ञापन
Mc Stan makes his bollywood playback singing debut with salman khan upcoming film farrey
एमसी स्टैन - फोटो : social media

विस्तार

बिग बॉस 16 का खिताब जीतने के बाद एमसी स्टैन की लोकप्रियता में और अधिक इजाफा हो गया है। इसी क्रम में 'बिग बॉस 16' के विजेता एमसी स्टैन के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिसे सुनने के बाद आप सभी खुशी से झूम उठेंगे। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते है खुशखबरी के बारे में पढ़िए...

विज्ञापन

दरअसल, एमसी स्टैन सलमान खान की फिल्म 'फर्रे' के जरिए बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि, इस फिल्म को एक्टर और बिग बॉस होस्ट सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। एमसी स्टैन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैन्स के साथ यह जानकारी साझा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mc Stan makes his bollywood playback singing debut with salman khan upcoming film farrey
एमसी स्टैन - फोटो : social media

बता दें कि फिल्म फर्रे से सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री बॉलीवुड डेब्यू कर रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। अलीजेह के अलावा फिल्म में साहिल मेहता, रोनित बोस रॉय, जूही बब्बर, Zeyn Shaw जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। यह फिल्म 24 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। 

विज्ञापन

बात करे फिल्म 'फर्रे' की तो इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सौमेंद्र पाधी ने किया है और इसमें अलीजेह, जेन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय और जूही बब्बर सोनी मुख्य किरदारों में हैं। इस हाई-स्कूल थ्रिलर ड्रामा को अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री, निखिल नमित और सुनील खेतरपाल ने प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें: 'महात्मा गांधी को पसंद नहीं थे खजुराहो के मंदिर,' सुर्खियों में विशाल भारद्वाज का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed