फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   MasterChef India Season 9 know the Theme Judges Twists and other interesting things

शुरू हुआ 'मास्टरशेफ इंडिया' का नया सीजन, जानें शो में क्या है खास और कौन हैं जज?

Mon, 05 Jan 2026 10:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 05 Jan 2026 10:21 PM IST
सार

MasterChef India Season 9: कुकिंग रियलिटी शो 'मास्टरशेफ इंडिया' का नया सीजन आज से शुरू हो चुका है। फैंस इसे लेकर उत्साहित हैं। आइए जानते हैं इस शो में क्या खास है।

विज्ञापन
MasterChef India Season 9 know the Theme Judges Twists and other interesting things
मास्टरशेफ इंडिया - फोटो : एक्स@SonyTV

विस्तार

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' की कामयाबी के बाद, मेकर्स 'मास्टरशेफ इंडिया' का 9वां सीजन लेकर आए हैं। यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है। खाने के शौकीन लोग मास्टरशेफ इंडिया के पहले एपिसोड को लेकर उत्साहित हैं। 'मास्टरशेफ इंडिया' का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड आज (5 जनवरी) रात 9 बजे से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। आइए 'मास्टरशेफ इंडिया' की थीम, जजों, ट्विस्ट और दूसरी चीजों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

ये होंगे शो के जज
मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 को एंडेमोल शाइन इंडिया ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव के लिए प्रोड्यूस किया है। इस सीजन को फराह खान होस्ट नहीं कर रही हैं। इस सीजन के जज शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना और कुणाल कपूर हैं। शो में ये लोग नई ऊर्जा लेकर आए हैं।

विजेता क्रिकेट टीमों के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम, अमिताभ बच्चन से लेकर विद्या बालन तक इन सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन

MasterChef India Season 9 know the Theme Judges Twists and other interesting things
मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है शो की थीम?
'मास्टरशेफ इंडिया' सीजन 9 पूरी तरह से 'प्राइड ऑफ इंडिया' थीम पर आधारित है। यह भारत की विविध खाने की विरासत और शानदार स्थानीय स्वादों का उत्सव है।
विज्ञापन

बदला शो का फॉर्मेट
शो के फॉर्मेट में एक दिलचस्प ट्विस्ट भी है। इस बार कंटेस्टेंट दो टीमों में मुकाबला कर रहे हैं। इससे टीम वर्क और खाने की चीजों के जरिए इमोशनल कहानी कहने की कला बेहतर हो रही है। 'मास्टरशेफ इंडिया' में चैलेंज, इलाकाई कहानियां और शानदार डिशेज देखने को मिल रही हैं। 'मास्टरशेफ इंडिया' पहले स्टार प्लस पर आता था। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' से यह शो सोनी टीवी पर आने लगा है। मास्टरशेफ के कई पुराने विनर्स अब अपने करियर में मशहूर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed