विजेता क्रिकेट टीमों के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम, अमिताभ बच्चन से लेकर विद्या बालन तक इन सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक
United in Triumph: नीता अंबानी की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में खेल जगत की हस्तियों के साथ अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और रितेश देशमुख जैसे कई सितारे पहुंचे हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
विस्तार
इवेंट में अमिताभ बच्चन फॉर्मल ड्रेस में पहुंचे। उन्होंने इवेंट में लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया है। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने भी इवेंट में पहुंच कर इसकी रौनक बढ़ा दी। इवेंट में कपल की अच्छी बॉन्डिंग दिखी।
View this post on Instagram
इसी तरह से विद्या बालन ब्लू ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं। उन्होंने पैपराजी को कई शानदार पोज दिए।
इवेंट में नीता अंबानी ने दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका टीसी का लोगों से परिचय कराया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ी मिताली राज कैजुअल ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं।
इवेंट में क्रिकेटर जेमिमा रॉड्रिग्ज ने शानदार अंदाज में लोगों का अभिवादन किया।
क्रिकेटर हरलीन देओल ने भी इवेंट में पैपराजी को पोज दिए।
इवेंट में अपनी टीम के साथ स्मृति मंधाना भी पहुंचीं।
इवेंट में महान क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने कैमरा के सामने स्माइल की।
क्रिकेटर रोहित शर्मा इवेंट में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।
फॉर्मल ड्रेस में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भी इवेंट में पहुंचे हैं।
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।
इवेंट में सूट बूट में वरुण धवन पहुंचे हैं।
जान्हवरी कपूर ने पैपराजी को पोज दिए हैं।
इवेंट में सानिया मिर्जा पहुंची हैं।