फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   marrycom will be on small screan

अब छोटे पर्दे पर धूम मचाएंगी मैरी कॉम!

Thu, 11 Jun 2015 12:05 PM IST
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
marrycom will be on small screan

भारतीय ओलंपिक चैम्पियन मुक्केबाज एम. सी. मैरी कॉम की कहानी जल्द ही छोटे पर्दे पर एनिमेटेड टीवी धारावाहिक 'मैरी कॉम जूनियर' के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी।

विज्ञापन


मैरी कॉम की जीवनी पर 'मैरी कॉम' नाम से फिल्म भी बन चुकी है। पुणे की स्क्रीन युग क्रीएशन प्राइवेट लिमिटेड ने मैरी कॉम के साथ देश की पहली सुपरहीरो वाली एनिमेटेड धारावाहिक के लिए करार किया है।
विज्ञापन


एक बयान के अनुसार स्क्रीन युग और आदित्य हॉरिजोंस मिलकर धारावाहिक का निर्माण करेंगे।

मैरी कॉम के अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर कामयाबी के शिखर तक पहुंचने की दास्तां टीवी धारावाहिक के माध्यम से लड़कियों को अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैरी कॉम ने एक बयान में कहा कि मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है, जब लड़कियों की जिम्मेदारी ली जाए। मैं चाहती हूं कि लड़कियां आत्मविश्वासी और हिम्मती बनें।


यह धारावाहिक लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाएगा। वहीं मैरी कॉम का मानना है कि समाज में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर माता-पिता अपनी बेटियों को लड़ाई वाले खेल में नहीं डालना चाहते, लेकिन जिस तरह से आज आसपास आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, अभिभावकों की आंखे खुली हैं और इससे मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed