Tunisha Sharma: 'अलीबाबा' में तुनिशा शर्मा को रिप्लेस करेंगी मनुल चूड़ासमा, एक्ट्रेस ने सेट पर की थी आत्महत्या
'अलीबाबा दास्तान ए काबुल' में अब मनुल चूड़ासमा प्रिंसेस मरियम की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इससे पहले मनुल 'ब्रिज के गोपाला' शो में राधा की भूमिका में नजर आती थीं।
विस्तार
टीवी शो 'अलीबाबा दास्तान ए काबुल' की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने बीते साल दिसंबर में शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही शो के लीड रोल के लिए दूसरी एक्ट्रेस की तलाश जारी थी, जो अब पूरी हो चुकी है। तुनिशा शर्मा की मौत के बाद पुलिस ने शो के लीड एक्टर और अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार किया था। काफी समय से इस शो की शूटिंग बंद पड़ी थी, जिसके बाद पिछले महीने मेकर्स ने इस शो की एक नई शुरुआत की थी। अब इस शो में नई अभिनेत्री देखने को मिलेंगी।
'अलीबाबा दास्तान ए काबुल' सीरियल में शीजान खान के किरदार को पहले ही रिप्लेस किया जा चुका है, जिसे अब अभिषेक निगम निभा रहे हैं, लेकिन काफी समय से लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी थी। अब इस शो में एक नई एंट्री होने वाली है। 'अलीबाबा दास्तान ए काबुल' में अब मनुल चूड़ासमा प्रिंसेस मरियम की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इससे पहले मनुल 'ब्रिज के गोपाला' शो में राधा की भूमिका में नजर आती थीं। अब शो के निर्माताओं ने खुलासा किया है कि 'ब्रिज के गोपाल' की अभिनेत्री मनुल प्रिंसेस मरियम की भूमिका निभाएंगी।
TRP Week 6: जाते-जाते टीआरपी लिस्ट का मौसम बिगाड़ गया 'बिग बॉस 16', कोई नहीं छीन पाया 'अनुपमा' की गद्दी
इंटरव्यू के दौरान तुनिशा को रिप्लेस करने के बारे में पूछे जाने पर मनुल ने कहा कि रिप्लेस करना सही शब्द नहीं होगा। मैं तुनिशा की जगह नहीं ले रही हूं, लेकिन किरदार पर एक नए दृष्टिकोण के साथ आ रही हूं। मैं तुनिशा की जगह कभी नहीं ले सकती। उन्होंने शो में एक अद्भुत काम किया और मुझे उम्मीद है कि लोग इस किरदार को पसंद करेंगे और हमें भी वही प्यार देंगे, जो उन्होंने पिछली अभिनेत्री को दिया था।
The Romantics: ‘द रोमैंटिक्स’ से खुला आदि ऋतिक की दोस्ती का राज, कृष 4 में इसलिए टूटी पिता-पुत्र की हिट जोड़ी
अभिनेत्री तुनिशा की मौत के बाद से ही शो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शो की मुख्य अभिनेत्री के बारे में पहले कहा जा रहा था कि प्रिंसेस मरियम के किरदार को अवनीत कौर नजर आ सकती हैं, लेकिन अब लीड एक्ट्रेस का नाम सामने आ चुका है। वहीं, तुनिशा शर्मा की मौत के बाद उनकी मां ने शीजान मोहम्मद खान को जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल अभी वह जेल में हैं।
Deepika Padukone: इकॉनमी क्लास में सफर करती दिखीं दीपिका पादुकोण, सादगी देख फैंस हुए हैरान