{"_id":"74594ae2-6903-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"manoj-bajpayee-back-on-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीविजन पर फिर से दिखेंगे मनोज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टेलीविजन पर फिर से दिखेंगे मनोज
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Mon, 28 Jan 2013 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेई टीवी कार्यक्रम लाइफ ओके के कार्यक्रम 'हमने ली है शपथ' के विशेष एपीसोड में दिखाई देंगे। फिल्मों में आने से पहले मनोज छोटे पर्दे के व्यस्त कलाकार रह चुके हैं।
विज्ञापन
मनोज ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी कि वह 'हमने ली है शपथ' के विशेष एपीसोड की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनकी फिल्म 'स्पेशल छब्बीस' के किरदार का चित्रण किया गया है। अपनी आनेवाली फिल्म 'स्पेशल छब्बीस' में मनोज सीबीआई अधिकारी की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
अपने करियर की शुरूआत में मनोज ने तिग्मांशु धूलिया के टीवी धारावाहिक 'हम बम्बई नहीं जाएंगे' और 'स्वाभिमान' में काम किया था। फिल्म 'सत्या' की अपार सफलता के बाद वह स्थायी रूप से बड़े पर्दे के होकर रह गए।
विज्ञापन
पिछले साल मनोज अनुराग कश्यप की अपराध रोमांच फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' प्रकाश झा की 'चक्रव्यूह' और ऐतिहासिक फिल्म 'चित्तागोंग' में दिखाई दिए थे।