टीवी कार्यक्रमों के होस्ट मनीष पॉल का मसखरापन लोगों को उन्हें कभी गंभीरता से नहीं लेने देता। लेकिन, इस बार मनीष ने जो गंभीरता अपने स्टाफ को लेकर दिखाई है, उसके लिए उनकी खूब तारीफें हो रही हैं। कोरोना के माहौल में मनीष ने अपने पूरे स्टाफ को 10 दिन की छुट्टी पर भेज दिया है और वह भी बाकायदा सेलरी एडवांस देकर।
2 of 4
Manish Paul
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मनीष पॉल शूटिंग बंद होने वाले दिन तक सारेगामापा लिटिल चैंप्स की शूटिंग कर रहे थे। जब उन्हें पता चला कि 31 मार्च तक सभी शूट कैंसल हो गए हैं तो उन्होंने अपने पूरे स्टाफ के लिए थोक में मास्क, सैनिटाइज़र, किराने की सामग्री, हैंड वॉश आदि सामान खरीदे और सबको घर भेज दिया।
3 of 4
Manish Paul
- फोटो : Instagram
इस बारे में मनीष कहते है "मैं जिम या किसी भी मीटिंग में नहीं जाने वाले नियमों का पालन कर रहा हूं। ऐसे कठिन समय में मैंने यह सुनिश्चित किया कि जो मुझे घर में काम में मदद करते रहे हैं, अब मैं उनकी मदद करूं। मेरा करीब12-15 लोगों का स्टाफ है, सबको मैंने अगले महीने की सेलरी एडवांस में देकर छुट्टी दे दी है।"
नहीं हुआ ब्रेकअप, आलिया को बिजी करने के लिए रणबीर कपूर खुद खींच रहे उनकी तस्वीरें
4 of 4
अमिताभ, आलिया, अनिल और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का सिनेमा पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। न सिर्फ कार्यक्रमों को टाल दिया गया है बल्कि साथ ही साथ कई फिल्मों की रिलीजिंग डेट भी बदल गई है। इसके साथ ही कार्यक्रमों और फिल्मों की शूटिंग भी ठप्प हो गई है। ऐसे में अधिकतर सितारे सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। इसके साथ ही कई सितारे सोशल मीडिया पर अपने फैंस को सुरक्षित रहने का संदेश भी दे रहे हैं।