फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   mamta kulkarni said no to bigg boss

क्या ममता कुलकर्णी जाएंगी बिग बॉस के घर?

Wed, 31 Jul 2013 12:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Jul 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
 mamta kulkarni said no to bigg boss

पिछले कुछ समय अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहीं पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का नाम बिग बॉस के साथ जुड़ रहा है। अफवाहें हैं कि ममता बिग बॉस 7 में जाएंगी लेकिन ममता अभी से खारिज कर रही हैं।

विज्ञापन


90 के दशक की सेक्स सिंबल हीरोईन ममता कुलकर्णी की 14 साल की गुमनामी के बाद साधवी बनने की घोषणा बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। ममता के इस साध्वी लुक ने सबको चौंका दिया था।
विज्ञापन


वहीं विवादों के पर्याय 'बिग बॉस' सीजन 7 की टीम ने हॉट गोसिप बनी ममता को फौरन अपने शो में लेने के प्रयास शुरू कर दिए। टीम को आशा थी कि ममता शायद आसानी से शो में आ जांएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब खबर है कि ममता ने शो में आने से दो टूक मना कर दिया है। बताया यह भी जा रहा है कि शो में आने के लिए ममता को यह भी ऑप्‍शन दिया गया कि वह जब चाहें अपनी मर्जी से शो से जा सकती हैं।


बावजूद इसके ममता राजी नहीं हुईं। ममता का कहना था कि उनकी जिंदगी में काफी बदलाव हुए हैं जिनको सबके सामने लाना शो और दर्शकों दोनों के लिए ही मुनासिब नहीं होगा।
 
गौरतलब है कि अपने दौर की इस हॉट अदाकारा ने यह दावा किया है कि वह मेकअप तक नहीं करती और पूरी तरह से आध्यात्मिक हो चुकी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed