फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   mahhi vij jay bhanushali separation 15 years marriage children statement

15 साल बाद माही विज और जय भानुशाली ने अलग होने का किया एलान, बोले- 'बच्चों की खातिर हमेशा साथ रहेंगे'

Sun, 04 Jan 2026 02:21 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 04 Jan 2026 02:21 PM IST
सार

Mahhi Vij-Jay Bhanushali Separation: टीवी के चर्चित कपल रहे जय भानुशाली और माही विज ने शादी के 15 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का एलान कर दिया है। दोनों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि दोनों बच्चों के लिए एक साथ रहेंगे।

विज्ञापन
mahhi vij jay bhanushali separation 15 years marriage children statement
जय भानुशाली और माही विज - फोटो : एक्स

विस्तार

टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ियों में गिने जाने वाले माही विज और जय भानुशाली ने अपने रिश्ते को लेकर ऐसा फैसला लिया है, जिसने फैंस को हैरानी में डाल दिया है। करीब 15 साल की शादी और लंबे साथ के बाद इस स्टार कपल ने अलग होने की घोषणा कर दी है। हालांकि दोनों ने साफ कर दिया है कि यह फैसला किसी विवाद या नकारात्मकता का नतीजा नहीं है, बल्कि शांति और समझदारी के साथ लिया गया एक फैसला है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जारी किया स्टेटमेंट 
सोशल मीडिया पर साझा किए गए संयुक्त बयान में माही और जय ने न सिर्फ अपने अलग होने की पुष्टि की, बल्कि यह भी भरोसा दिलाया कि वे अपने तीनों बच्चों के लिए हमेशा एकजुट रहेंगे। माही विज और जय भानुशाली ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक जैसा नोट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने जिंदगी के सफर में अब अलग रास्ते चुनने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भले ही वे पति-पत्नी के रूप में साथ न हों, लेकिन एक-दूसरे के लिए सम्मान, सहयोग और दोस्ती हमेशा बनी रहेगी।
विज्ञापन


Joint statement by Jay Bhanushali and Mahhi Vij.
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में यह भी साफ किया गया कि इस फैसले में कोई ‘विलेन’ नहीं है, न ही किसी तरह की कड़वाहट। दोनों ने फैंस और मीडिया से अपील की कि वे इस फैसले को ड्रामा या विवाद की तरह न देखें, बल्कि शांति और समझ के साथ स्वीकार करें।

‘हमारे बच्चों के लिए सबसे अच्छे माता-पिता बनेंगे’
इस पूरे ऐलान का सबसे भावुक हिस्सा उनके बच्चों को लेकर था। माही और जय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा उनके बच्चे रहेंगे- तारा (उनकी बायोलॉजिकल बेटी), खुशी और राजवीर (जिन्हें उन्होंने गोद लिया है)। उन्होंने लिखा कि बच्चों की भलाई के लिए वे न सिर्फ जिम्मेदार माता-पिता बनेंगे, बल्कि जरूरत पड़ी तो एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त भी रहेंगे। उनका कहना था कि बच्चों की परवरिश, सुरक्षा और खुशी के लिए वे हर मुमकिन कदम साथ मिलकर उठाएंगे।

कब शुरू हुई थीं अलगाव की चर्चाएं?
माही विज और जय भानुशाली के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ महीनों से अटकलें लगाई जा रही थीं। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था और वे अलग-अलग दिशा में आगे बढ़ रहे थे। लंबे समय से दोनों ने साथ में तस्वीरें पोस्ट करना बंद कर दिया था। कभी फैंस के पसंदीदा रहे फैमिली व्लॉग्स भी नजर नहीं आ रहे थे। जून 2024 के बाद कोई भी बड़ा फैमिली कोलैब सामने नहीं आया। हालांकि अगस्त में बेटी तारा के जन्मदिन पर दोनों साथ नजर आए, लेकिन वहां भी उनके बीच दूरी साफ झलक रही थी।
Trending Videos

mahhi vij jay bhanushali separation 15 years marriage children statement
जय भानुशाली-माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

जय और माही की शादी
माही विज और जय भानुशाली की लव स्टोरी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित कहानियों में से एक रही है। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2010 में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी के बाद यह जोड़ी रियलिटी शोज, अवॉर्ड फंक्शन्स और सोशल मीडिया पर अक्सर साथ नजर आती थी। दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का करियर में समर्थन किया और ‘परफेक्ट कपल’ की मिसाल माने जाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed