{"_id":"c9f538d8-9812-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"lot-of-pressure-to-look-good-in-showbiz-roshni-chopra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमा में अच्छा दिखने का दबाव होता है : रोशनी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सिनेमा में अच्छा दिखने का दबाव होता है : रोशनी
मुंबई/आईएएनएस
Updated Fri, 29 Mar 2013 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा का कहना है कि आजकल सिनेमा में बने रहने के लिए पतली दुबली काया होना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
पिछले साल नवंबर में एक बच्चे की मां बनी रोशनी चोपड़ा ने 18 किलो वजन घटाया है।
मशहूर टीवी धारावाहिक 'कसम से' से चर्चाओं में आई रोशनी 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और 'कॉमेडी सर्कस: तीन का तड़का' जैसे रिएलिटी कार्यक्रमों को भी होस्ट कर चुकी है।
सिद्धार्थ आनंद कुमार से शादी करने वाली रोशनी ने कहा, "अभिनय के क्षेत्र में अच्छा दिखाई देने का दबाव बहुत है।
60 से 90 के दशक में अभिनेत्रियों का दुबला-पतला होना जरूरी नहीं था, लेकिन अब आपसे साइज जीरो होने की उम्मीद की जाती है।"
गर्भावस्था के दौरान काम से लम्बी छुट्टी लेने के पहले रोशनी 'कॉमेडी सर्कस' को होस्ट करती थीं।
रोशनी चोपड़ा ने कलर्स पर प्रसारित होने वाले हास्य कार्यक्रम 'नौटंकी' से छोटे पर्दे पर वापसी की है।