ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो 'लॉकअप' चर्चाओं में बना हुआ है। इस शो को कंगना रणौत होस्ट कर रही हैं और इसमें नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिसे जानने के बाद दर्शक भी हैरान हैं। इस शो में पूनम पांडे भी अपनी जिंदगी के बारे में कई बातें बता चुकी हैं। हाल ही में, एक टास्क के दौरान पूनम पांडे ने सिड्यूस करने वाला हिस्सा प्ले किया। पूनम की परफॉर्मेंस को देखकर कंगना रणौत भी खुश हो गईं। इस दौरान कंगना ने पूनम पांडे की तारीफ करते हुए उनकी टांग भी खींची और कहा कि उन्हें स्कूल खोल लेना चाहिए।
Lock Upp: पूनम पांडे की बोल्ड अदाएं देखकर खुश हुईं कंगना रणौत, बोलीं- हमें भी सिखा दो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन