फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Lock Upp Kangana Ranaut and saisha shinde got argument on Judgment Day

Lock Upp: सायशा शिंदे और कंगना रणौत के बीच हुई तीखी बहस, अभिनेत्री ने चिल्लाते हुए कहा- दफा हो जाओ

Sun, 27 Mar 2022 05:44 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 27 Mar 2022 05:44 PM IST
सार

कंगना रणौत के शो 'लॉक अप' से सायशा शिंदे बाहर हो गई हैं। शो में कंगना और सायशा के बीच काफी बहस हुई, जिसके बाद अभिनेत्री ने सायशा को बाहर कर दिया।

विज्ञापन
Lock Upp Kangana Ranaut and saisha shinde got argument on Judgment Day
सायशा शिंदे, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' अपने पहले दिन से सुर्खियों में बना हुआ है। शो में खेल लगातार अत्याचारी हो रहा है, जिस वजह से जेल में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स के बीच भी कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में, जेल में चेतन हंसराज ने एंट्री की थी, लेकिन नियम तोड़ने की वजह से उन्हें कुछ ही घंटों बाद जेल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं, अब कंगना रणौत की जेल में एक और शॉकिंग एविक्शन हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। शो से सायशा शिंदे को बाहर कर दिया गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


कंगना रणौत और सायशा शिंदे के बीच बहस
दरअसल, शनिवार को हुए जजमेंट डे वाले एपिसोड में कंगना रणौत और सायशा शिंदे के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। हुआ ये कि शो की शुरुआत के बाद कंगना रणौत ने सायशा शिंदे और करणवीर बोहरा की जमकर क्लास लगाई। कंगना ने सायशा को उनके गलत बर्ताव और गाली देने की वजह से खरी-खोटी सुनाई थी, जिस वजह से सायशा भड़क गईं। उन्होंने कंगना रणौत से बहस शुरू कर दी। इस दौरान कंगना रणौत ने भी सायशा को ये बता दिया कि ये जेल उनकी है और यहां वही होगा जो कंगना रणौत चाहेंगी।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना रणौत ने लगाई सायशा को फटकार
कंगना रणौत की फटकार को सुनकर सायशा शिंदे ने कहा, 'अगर आप चाहती हैं कि मैं माफी मांगू, तो मैं माफी नहीं मांगूंगी। मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत किया है।' सायशा के इस जवाब पर कंगना रणौत भी भड़क गईं और उन्होंने सायशा को तुरंत शो से बाहर जाने के लिए कह दिया। कंगना ने चिल्लाते हुए कहा, 'दफा हो जाओ, अभी निकल जाओ। ऐसे 50 लोग हैं जो इस शो का हिस्सा बनने का इंतजार कर रहे हैं। तुम एक नई एंट्री इसी हफ्ते देखोंगी।'

सायशा शिंदे ने मांगी माफी
इस पूरे हंगामे के बाद करणवीर बोहरा और मुनव्वर फारूकी ने कंगना रणौत को मनाने की कोशिश की। वह बार-बार कंगना रणौत से कहते हुए दिखे कि सायशा को इस शो से बाहर ना किया जाए। इतना ही नहीं, कंगना की ये बात सुनने के बाद सायशा ने भी अभिनेत्री से माफी मांगी। लेकिन कंगना रणौत ने अपना फैसला नहीं बदला। उन्होंने सायशा को इस शो से बाहर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed