फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kundali Bhagya actress Shraddha Arya got injured as she twists her leg said I like to do my own stunts

Shraddha Arya: स्टंट करते हुए घायल हुईं 'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता', श्रद्धा ने तस्वीर साझा कर दिया हेल्थ अपडेट

Wed, 05 Apr 2023 08:31 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 05 Apr 2023 08:31 AM IST
सार

श्रद्धा आर्या अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई थीं। अब वहां से वापस आने के बाद उन्होंने अपना पैर घायल कर लिया है और फैंस को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Kundali Bhagya actress Shraddha Arya got injured as she twists her leg said I like to do my own stunts
श्रद्धा आर्या - फोटो : Social media

विस्तार

टीवी की हॉट अदाकारा श्रद्धा आर्या अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह फैंस के साथ खुद से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी साझा करती हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी बताती हैं। बीते पांच साल से अभिनेत्री टीवी शो 'कुंडली भाग्य' का हिस्सा रही हैं। उनके किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं। वह अक्सर शो के सेट से अपने को-स्टार के साथ मजेदार वीडियोज और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में अब उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा कर फैंस को बताया है कि वह घायल हो चुकी हैं, जिसके बाद से फैंस परेशान हैं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ऐसे हुईं घायल
दरअसल, अभिनेत्री अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई थीं। अब वहां से वापस आने के बाद उन्होंने अपना पैर घायल कर लिया है और फैंस को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी है। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें बैंडेज में लिपटा उनका मुड़ा हुआ पैर नजर आ रहा है। अभिनेत्री के पैर में पूरी तरह से पट्टी बंधी हुई है। तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, 'मुझे अपने स्टंट खुद करना पसंद है, जैसे मेरा पैर मरोड़ना।'

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने चार बाद किया फैन के मैसेज का रिप्लाई, खुशी से झूम उठा शख्स, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस हुए परेशान
अभिनेत्री ने इससे पहले अपने को-स्टार पारस कलनावत द्वारा लाई गईं चॉकलेट और मिठाइयों की तस्वीरें साझा की थीं। अब अभिनेत्री के घायल पैर की तस्वीर देखने के बाद फैंस का कहना है कि उनके को-स्टार अभिनेत्री से मिलने आए होंगे, क्योंकि वह घायल थीं। वहीं, श्रद्धा की चोटिल होने की खबर के बाद से फैंस काफी परेशान हैं और लगातार उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Vivek Agnihotri: फ्लॉप फिल्म देकर मोटी फीस लेने वाले एक्टर्स पर बरसे विवेक, बोले- बॉलीवुड का बुरा दौर फिर शुरू

विज्ञापन

श्रद्धा का वर्क फ्रंट
वहीं, बात करें अभिनेत्री के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह कई टीवी सीरियल्स में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। 'कुंडली भाग्य' से 'प्रीता' के रूप में वह घर-घर में फेमस हुईं। वहीं, अब वह करण जौहर की अगली निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।

Kareena Kapoor: 'सैफ अली खान पांच साल तक पहन सकते हैं एक ही ट्रैक पेंट', करीना कपूर का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed