फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kumar Sanu give one lakh rupees and cycle a contestant in Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs audition

ऑडिशन देने आए प्रतियोगी के मुरीद हुए कुमार सानू, इनाम में दी साइकिल और एक लाख रुपये

Fri, 06 Mar 2020 10:26 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 06 Mar 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Kumar Sanu give one lakh rupees and cycle a contestant in Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs audition
Kumar Sanu - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

टीवी रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स के मेगा ऑडिशन में आए एक प्रतियोगी की गायन प्रतिभा से जजों में से एक कुमार सानू को बहुत प्रभावित किया। वे इतना खुश हुए कि उन्होंने प्रतियोगी को एक लाख रुपये और एक साइकिल इनाम स्वरूप दे दी।  

विज्ञापन


बाल गायकों की खोज करने वाला टीवी रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स अपने आठवें सीजन के साथ वापस लौट आया है। इस नए सीजन में हिंदी फिल्म संगीत पर राज कर चुकी तिकड़ी अल्का याग्निक, उदित नारायण और कुमार सानू जज पैनल में अपनी जगह बनाए हुए हैं। वहीं टीवी के लोकप्रिय एंकर मनीष पॉल इस शो के होस्ट के रूप में अपनी कमान संभाले हुए हैं।

विज्ञापन

Kumar Sanu give one lakh rupees and cycle a contestant in Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs audition
Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

शूटिंग के दौरान हुआ यूं कि नागपुर के नौ वर्षीय ग्रांथिक शो के मेगा ऑडिशन के लिए आए। उन्होंने अपनी गायिकी से सभी जजों का दिल जीत लिया। हालांकि उन्हें प्रतियोगिता में आगे जाने के लिए मेडल नहीं मिला, लेकिन उन्होंने सभी जजों को बहुत प्रभावित किया। उनका कोई सरनेम नहीं है, क्योंकि जब वो पैदा हुए थे तब उनके पिता ने उसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया था। उसकी मां ने अकेले उसकी परवरिश की, जो एक स्थानीय अस्पताल में नर्स हैं।

ग्रांथिक की मां के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उसको संगीत का प्रशिक्षण दिलवा सके। जब ग्रांथिक ने जजों के सम्मुख ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन‘ गाया तो सभी जजों ने उनमें वो काबिलियत देखी। फिर भी जजों को महसूस हुआ कि शो का हिस्सा होने से पहले उन्हें संगीत प्रशिक्षण की जरूरत है। ताकि ग्रांथिक अगले साल पूरी तैयारी के साथ वापस आ सकें। उनकी सीखने की ललक से प्रभावित होकर कुमार सानू ने ग्रांथिक की आर्थिक मदद करने का फैसला किया। उन्होंने ग्रांथिक को एक लाख रुपये सहायता के तौर पर दिए। साथ ही कुमार सानू ने सेट पर उन्हें एक साइकिल गिफ्ट करके उनके बचपन का सपना पूरा कर दिया। 

Love Story: शादीशुदा किरण के प्यार में ऐसे पड़े अनुपम खेर, पत्नी को तलाक देकर रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed