फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   krushna abhishek wants to go on kapil sharma show

कृष्णा ने जताई कपिल के शो पर जाने की इच्छा, वजह है खास

Tue, 20 Jun 2017 07:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Tue, 20 Jun 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
krushna abhishek wants to go on kapil sharma show
bollywood

जब से सोनी चैनल पर कृष्णा अभिषेक के नए शो टेलीकास्ट होने की खबरें आई हैं तभी से कहा जा रहा है कि ये शो 'द कपिल शर्मा शो' को रिप्लेस करेगा। लेकिन कृष्णा ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका ये शो सोनी पर रात 8 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा और कपिल शर्मा का शो रात नौ बजे आता है। ऐसे में कोई किसी की जगह नहीं ले रहा है। इतना ही नहीं, कृष्णा ने ये भी बताया कि वो और कपिल एक-दूसरे के दुश्मन नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'पांच साल बीत गए हैं और हम दोनों साथ में नजर नहीं आए हैं। मेरी ये इच्छा है कि मैं अपने शो को प्रमोट करने उनके शो पर जाऊं। मैं वास्तव में जाना जाता हूं। मैं आशा करता हूं कि कपिल मुझे जरूर बुलाएंगे।'
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि उन्हें क्यों लगता है कि कपिल उन्हें अपने शो पर बुलाएंगे तो इस पर कृष्णा ने कहा, 'वो क्यों नहीं बुलाएंगे? हम दोनों के बीच कोई प्रॉब्लम नहीं है। हमारी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। जब हम दोनों अलग-अलग चैनल पर थे तो एक-दूसरे के साथ कॉम्पिटीशन था क्योंकि दोनों शो एक ही समय में टेलीकास्ट किए जाते थे लेकिन अब हमारे शो की टाइमिंग अलग है तो ऐसी कोई बात ही नहीं उठती। इसलिए ये बहुत अच्छा होगा कि हम सब एक साथ एक ही प्लेटफॉर्म पर आएं। मुझे लगता है कि दर्शक भी वो एपिसोड देखना पसंद करेंगे। वो जानना चाहेंगे कि हम आखिर क्या बात करते हैं। हम बहुत उत्साहित हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


शो के बारे में उन्होंने बताया कि इसमें किसी स्टार का इंटरव्यू नहीं लेंगे क्योंकि लोग इससे बोर हो गए हैं। इस शो में बहुत से सरप्राइज देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed