फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Krushna Abhishek breaks silence on uncle govinda wife jamta nahin statement the great indian kapil show 2

Krushna Abhishek: 'मैं जानता हूं कि वो गुस्से में...,' मामी सुनीता की नाराजगी पर कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 19 Sep 2024 12:45 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 19 Sep 2024 12:45 AM IST
सार

हाल ही में अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की पिछली हरकतों से अब भी नाराज हैं। वहीं, इस बयान पर अब कृष्णा अभिषेक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Krushna Abhishek breaks silence on uncle govinda wife jamta nahin statement the great indian kapil show 2
सुनीता आहूजा-गोविंदा-कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की पिछली हरकतों से अब भी नाराज हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें उनसे बात करना पसंद नहीं है। यह खबर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं, अब इस पर कृष्णा अभिषेक की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि मामी के बयान पर कॉमेडियन-अभिनेता का क्या कहना है-

विज्ञापन

मामी के बयान पर कृष्णा की प्रतिक्रिया 

कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में मामी सुनीता आहूजा के बयानों पर खुलकर बात की और कहा कि वह उन्हें मना सकते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा कि उनकी मामी ने उनके लिए बहुत कुछ किया है और इसलिए वह उनसे बहुत प्यार करते हैं। इसके अलावा, उनके 'जमता नहीं' बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने कहा, 'मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं।'

विज्ञापन


Kareena Kapoor Khan: ‘मैं आज बहुत खुश हूं…’ स्पेशल अनाउंसमेंट में पहुंची करीना, 25 वर्षों के सफर को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन

मामी सुनीता आहूजा का बयान

कृष्णा अभिषेक ने आगे कहा, 'मामी ने मुझे हमेशा अपने बच्चे की तरह प्यार किया और मेरे लिए बहुत कुछ किया। उन्हें मुझ पर गुस्सा होने का पूरा अधिकार है। मैं जानता हूं कि वह गुस्से में सब कुछ कहती हैं, लेकिन यह और कुछ नहीं है। मैं उन्हें मना लूंगा, वह मेरी मामी हैं।' जो लोग नहीं जानते, उनके लिए सुनीता आहूजा ने हाल ही में टाइमआउट विद अंकित के साथ एक इंटरव्यू में कृष्णा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शामिल न होने के बारे में बात की।


Rajiv Rai: 'जोरा' के साथ लंबे समय बाद वापसी कर रहे जाने-माने निर्देशक राजीव राय, फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट

कैसे शुरू हुआ विवाद?

सुनीता आहूजा ने कहा, 'देखिए, मैं आपको एक बात बताऊंगी, मैं झूठ नहीं बोलूंगी, कृष्णा-कश्मीरा से मेरा नहीं जमता है। अगर वो नहीं होते तो मैं शो करती।' जानकारी हो कि अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा तब परेशान हो गए जब कृष्णा अभिषेक ने एक बार कहा, 'मैंने गोविंदा को अपना मामा रखा है।' इसके बाद से शुरू हुआ विवाद अब तक नहीं खत्म हो पाया है। 

Yudhra Screening: 'युध्रा' की स्क्रीनिंग में स्टारकास्ट ने लगाए चार चांद, अंगद बेदी ने भी बिखेरा स्वैग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed