{"_id":"e8624442-54af-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kim-s-baby-stays-away-from-reality-shows","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियलिटी शो से दूर रहेगी किम की संतान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रियलिटी शो से दूर रहेगी किम की संतान
लास एंजेलिस/आईएएनएस
Updated Thu, 03 Jan 2013 09:58 AM IST
विज्ञापन
सोशयलाइट किम कार्डेशियन अपने होने वाले बच्चे को किसी रियलिटी कार्यक्रम में पेश नहीं करेंगी। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद किम ने इस बार को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
दरअसल, 32 वर्षीय कार्डेशियन और उनके पार्टनर केनी वेस्ट अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कार्डेशियन की बहनें कोल और कर्टनी, मां क्रिस जेनर के साथ-साथ केनी को एक रियलिटी कार्यक्रम 'कीपिंग अप विद कार्डेशियन्स' में देखा गया था और जल्द ही कार्डेशियन भी इसमें नजर आएंगी।
विज्ञापन
वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, यह जोड़ा अपने बच्चे को ऐसे कार्यक्रमों से दूर रखना चाहता है। अब देखना होगा कि किम अपने आने वाले बच्चे को क्या वाकई ग्लैमर की दुनिया से दूर रख पाएगी।
विज्ञापन