{"_id":"b1e9923a-3ab5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kbc-winner-from-patna-now-hones-aspiring-crorepatis","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबीसी में पहुंचने के लिए कोचिंग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी में पहुंचने के लिए कोचिंग
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Nov 2012 11:48 AM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के सबसे चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में जाने का सपना हर किसी का होता है। शो में शामिल होने के लिए लोगों को सालों तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
इस शो में कैसे पहुंचा जाए और किस तरह से अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देकर करोड़पति बना जाए, इसके लिए पटना में कोचिंग शुरू हो गई है।
इस कोचिंग की शुरुआत पटना के रहने वाले अनिल कुमार सिन्हा ने की है। सिन्हा पिछले साल केबीसी से करोड़पति बनकर लौटे थे। पटना के रहने वाले अनिल पिछले साल 'कौन बनेगा करोड़पति' से एक करोड़ रुपये जीतकर लौट आए थे। लेकिन सिन्हा को यहां तक पहुंचने में 11 साल तक मेहनत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
अब किसी को इस जगह तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने कोचिंग खोली है। इस समय करीब दो दर्जन बच्चे केबीसी में जाने के लिए उनसे कोचिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन