{"_id":"aba516da78a02ba945f9a14bccf21f20","slug":"kasam-se-is-critical-magic-in-beijing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हो चुके सीरियल 'कसम से' को मिला अति प्रतिष्ठित अवार्ड","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बंद हो चुके सीरियल 'कसम से' को मिला अति प्रतिष्ठित अवार्ड
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Aug 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 साल पहले इंडियन टेलीविजन इतिहास में धूम मचा चुका एकता कपूर का धारावाहिक 'कसम से' अब चीन में परचम फहरा रहा है।
विज्ञापन
सीरियल को यहां चाइनीज भाषा में टेलीकास्ट किया जा रहा है। यही नहीं सीरियल की प्रमुख अदाकारा रोशनी चोपड़ा को उनके किरदार पिया को एशियन आइडल अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन
यह अवार्ड काफी प्रतिष्ठित है जिसे पाने की कलाकारों में होड़ मची रहती है। ऐसे में किसी भारतीय किरदार का यह अवार्ड पाना निश्चय ही गर्व का विषय है।
गौरतलब है एकता का यह सीरियल 2006 में जीटीवी पर प्रसारित हुआ था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वर्ष 2009 में धारावाहिक ऑफ एयर किया गया। सीरियल के किरदार बानी (प्राची देसाई), पिया(रोशनी चोपड़ा) और मिस्टर वालिया(राम कपूर) को सीरियल से अलग ही पहचान मिली थी।
विज्ञापन
भारत में तो सीरियल को बंद हुए 4 साल बीत गए हैं। लेकिन इसी फॉरमेट में चाइनीज में डब यह धारावाहिक बीजिंग में कमाल कर रहा है।