Karan Wahi: करण वाही ने फैंस को किया सावधान, अभिनेता के नाम पर सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी; जानें पूरा मामला?
Karan Wahi Alert Fans: टीवी अभिनेता करण वाही ने अपने फैंस से सावधान रहने को कहा है। सोशल मीडियापर अभिनेत के नाम और पहचान का इस्तेमाल करने वाला एक फेक स्नैपचैट अकाउंट मिला है। इसे लेकर ही करण ने अपने फैंस को सचेत किया है।
विस्तार
अभिनेता करण वाही ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में एक फेक स्नैपचैट अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और साफ किया कि वह प्रोफाइल उनकी नहीं है।
अभिनेता के नाम पर लोगों को किया गुमराह
करण वाही ने कहा कि उस अकाउंट को चलाने वाला व्यक्ति लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को यह भी चेतावनी दी कि अनजान अकाउंट्स को फाॅलो न करें। करण वाही समझकर ऐसे लोगों से बातचीत न करें।
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं करण?
करण वाही इन दिनों रोहित शेट्टी के स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे हैं। शो के दौरान उन्होंने मुश्किल टास्क का सामना किया। इससे जुड़ी तस्वीरें भी अभिनेता ने साझा की हैं।
रबर बुलेट से घायल हुए थे करण वाही
शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में करण वाही को रबर बुलेट स्टंट करना था। इस वजह से उनके शरीर पर कई निशाने पड़े। अभिनेता ने ‘खतरों के खिलाड़ी' को अपना पसंदीदा शो बताया। वह कहते हैं, ‘मैं कोई डेयरडेविल हूं या मुझे एडवेंचर पसंद है। शो में जो कुछ भी करना पड़ता है, उन सभी चीजों से मुझे डर लगता है। लेकिन मुझे यह शो इसलिए पसंद है क्योंकि यह मुझे मेरे बारे में ऐसी बातें सिखाता है जिनके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था।’