{"_id":"599803cc4f1c1b850b8b4657","slug":"kapil-sharma-speaks-over-the-replacement-of-navjot-singh-siddhu-with-archana-puran-in-comedy-show","type":"story","status":"publish","title_hn":" कपिल शर्मा ने दी सफाई 'मैं सिद्धू जी को शो से रिप्लेस करने के बारे में सोच भी नहीं सकता'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल शर्मा ने दी सफाई 'मैं सिद्धू जी को शो से रिप्लेस करने के बारे में सोच भी नहीं सकता'
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sat, 19 Aug 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा शो काफी समय से लगातार खबरों में बना हुआ है। नवजोत सिंह सिद्धू की सेहत खराब होने के कारण कुछ ऐपिसोड्स के लिए अर्चना पूरन सिंह को उनकी सीट पर बैठा दिया गया था। इसके बाद खबरें आ रही थीं कि कपिल और सिद्धू में मनमुटाव हो गया है जिसके कारण उन्होंने शो छोड़ दिया है और उनकी कुर्सी अर्चना को दे दी गई है।
विज्ञापन
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कपिल शर्मा से इस बारे में बात की गई जिसपर कपिल ने कहा, 'मैं सिद्धू जी को शो में रीप्लेस करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। मैं जब भी शूटिंग के बारे में सोचता हूं हमेशा सिद्धू जी के लिए प्लान करता हूं क्योंकि वो मेरे लिए लकी हैं।'
विज्ञापन
आपको बता दें कि शो में अर्चना को लाने की वजह से सिद्धू कपिल से नाराज थे। इसके लिए सिद्धू ने उन्हें चेतावनी भी दी थी 'सिर्फ मैं और कोई नहीं।' अर्चना के सेट पर आने के लिए सिद्धू ने अपनी नाराजगी भी दिखाई थी लेकिन कपिल ने इसे इग्नोर कर दिया था और अर्चना को सेट पर आने का न्यौता दिया।
विज्ञापन
पढ़ें- सुनील ग्रोवर के बाद कपिल ने लिया सिद्धू से पंगा, ये रही वजह
इसके बाद जब जैकलीन और सिद्धार्थ अपनी फिल्म 'अ जेंटलमैन' के प्रमोशन के लिए शो पर आए तो अर्चना सिद्धू की कुर्सी पर बैठी नजर आईं जो सिद्धू को बिल्कुल पसंद नहीं आया। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब इस शो के कलाकारों से कपिल का ऐसा विवाद सामने आया है।
इससे पहले सुनीव ग्रोवर से भी कपिल की लड़ाई हो चुकी हैं जिसके बाद सुनील ने ये शो छोड़ दिया था और इसका खामियाजा शो की गिरती टीआरपी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में कपिल वाकई में सिद्धू को नाराज नहीं करना चाहेंगे।