सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ा तो कुछ ऐसा होगा कपिल शर्मा का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर ऐसा हुआ तो कपिल को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक बार पहले भी सुनील ग्रोवर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' छोड़ चुके हैं। उस दौरान कपिल के शो की टीआरपी तेजी से नीचे गिरी थी। उस शो में सुनील ग्रोवर गुत्थी का किरदार निभाते थे। अब 'द कपिल शर्मा' शो में सनील 'मशहूर गुलाटी' का किरदार प्ले कर रहे हैं।
सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ा तो कुछ ऐसा होगा कपिल शर्मा का हाल
कपिल को ये बात अच्छे से पता है कि उनके शो की आधी टीआरपी सुनील ग्रोवर की वजह से हैं। सुनील का शो से जाना मतलब शो का फ्लाप होना। इसी के चलते सोमवार सुबह कपिल शर्मा ने इस मामले पर फेसबुक पर सफाई दी। उन्होंने लिखा, 'पांच साल में पहली बार उस पर चिल्लाया, इतना तो चलता है भाई।'
कपिल ने आगे लिखा, 'मैं सुनील को भाई मानता हूं और हम आपस में बैठकर मामला सुलझा लेंगे। आप लोग ज्यादा मजे ना लें। दुनिया में और भी कई मुद्दे हैं जिस पर फोकस करने की जरूरत है।' उनके इस फेसबुक पोस्ट पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। यूजर्स ने कहा कि सुनील ग्रोवर ही उनके शो की जान हैं। सुनील के कुछ फैंस ने कहा कि उनके बिना कपिल का शो कुछ भी नहीं है। एक बार सुनील ग्रोवर शो छोड़कर गए थे और शो की टीआरपी तेजी से नीचे गिरने लगी है। साथ ही कपिल से ये भी कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए।