फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kapil Sharma opens up about his bathroom habits before his upcoming film Zwigato release

Kapil Sharma: साबुन इस्तेमाल करने से टूथपेस्ट तक निचोड़ने में माहिर हैं कपिल, हैरान कर देंगी ये बाथरूम हैबिट्स

Sat, 11 Mar 2023 09:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 11 Mar 2023 09:16 PM IST
सार

लाफ्टर चैलेंज जीतने से लेकर कॉमेडी किंग बनने तक कपिल शर्मा की जिंदगी ने सबको हमेशा चौंकाया है। अपनी आगामी फिल्म, 'ज्विगाटो' की रिलीज से पहले कपिल शर्मा एक टॉक शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने डिप्रेशन से लेकर अपने मन आए आत्महत्या के विचार के बारे में भी बात की।

विज्ञापन
Kapil Sharma opens up about his bathroom habits before his upcoming film Zwigato release
कपिल शर्मा - फोटो : social media

विस्तार

दुनियाभर में फैले लोगों को अपने जोक्स पर ठहाके लगाने पर मजबूर करने वाले स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा वैसे तो आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इस समय कपिल अपनी आनी वाली फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अपने कॉमिक छवि को तोड़कर आगे बढ़ते हुए कपिल एक सीरियस किरदार में दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में कॉमेडी किंग आगामी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसके लिए वह एक टॉक शो में पहुंचे थे। वहां पर कपिल ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है।

विज्ञापन

Kapil Sharma opens up about his bathroom habits before his upcoming film Zwigato release
कपिल शर्मा - फोटो : social media

लाफ्टर चैलेंज जीतने से लेकर कॉमेडी किंग बनने तक कपिल शर्मा की जिंदगी ने सबको हमेशा चौंकाया है। अपनी आगामी फिल्म, 'ज्विगाटो' की रिलीज से पहले कपिल शर्मा एक टॉक शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने डिप्रेशन से लेकर अपने मन आए आत्महत्या के विचार के बारे में भी बात की। लेकिन हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने अपनी मिडिल क्लास आदतों के बारे में बात करते हुए कपिल ने खुलासा किया कि इस मुकाम तक पहुंचने के बाद भी कुछ ऐसी आदतें हैं, जो आज तक उनमें बरकरार। इन आदतों में कपिल शर्मा ने अपनी बाथरूम हैबिट्स का भी जिक्र किया।
Kareena-Rani: करीना कपूर-रानी मुखर्जी एक साथ आईं नजर, व्हाट वीमेन वांट के आगामी एपिसोड में दिखेंगी एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

Kapil Sharma opens up about his bathroom habits before his upcoming film Zwigato release
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

टॉक शो में कपिल शर्मा ने अपने अंदाज में अपनी मिडिल क्लास आदतों के बारे में बात की। होस्ट ने जब कपिल शर्मा से पूछा कि क्या वह अभी भी जब तक साबुन पूरी तरह से गल नहीं जाती, तब  तक उसका इस्तेमाल करते हैं या टूथपेस्ट ट्यूब को बिल्कुल खत्म करते हैं? तो इन सवालों के जवाब देते हुए कपिल शर्मा की आदतें बनी रहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक वह टूथपेस्ट को पूरी तरह से निचोड़ नहीं लेते हैं, तब तक उसकी ट्यूब बाथरूम से बाहर नहीं फेंकी जाती है।
Sawara Bhaskar: स्वरा-फहाद की शादी की तैयारियां शुरू, सलवार सूट में पति संग ढोल पर थिरकती नजर आईं अभिनेत्री

विज्ञापन

Kapil Sharma opens up about his bathroom habits before his upcoming film Zwigato release
ज्विगाटो - फोटो : insta

वर्कफ्रंट की बात करें तो, कपिल शर्मा को अगली बार नंदिता दास निर्देशित फिल्म 'ज्विगाटो' में मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। सहाना गोस्वामी और सयानी गुप्ता अभिनीत, यह एक डिलीवरी बॉय के जीवन और उसके हर दिन के संघर्षों के बारे में है जो गुजारा करने के लिए कड़ी मेहनत करता है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह फिल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कपिल शर्मा की यह फिल्म सिनेमाघरों में  रानी मुखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' से टक्कराएगी।
Tiger 3: 'टाइगर 3' से सलमान की तस्वीरें लीक, भाईजान का धांसू अवतार देख बढ़ीं फैंस की धड़कनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed