फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   kapil sharma admits turning into an alcoholic after his massive fight with sunil grover

कपिल शर्मा का खुलासा, 'सुनील से लड़ाई के बाद मैं शराब पीने का आदी हो गया'

Fri, 08 Sep 2017 04:38 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Fri, 08 Sep 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma admits turning into an alcoholic after his massive fight with sunil grover
kapil sharma
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपना शो बंद होने के बाद एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि इस बार कपिल अपनी शूटिंग कैंसिल करने या किसी लड़ाई झगड़े की वजह से नहीं बल्कि डॉक्टर गुलाटी के नाम से मशहूर सुनील ग्रोवर से जुड़े कई खुलासे करने की वजह से लाइमलाइट में आए हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कपिल ने माना कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है जिसकी उन्होंने बहुत बड़ी कीमत भी चुकाई है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से वापसी के दौरान सुनील से हुए झगड़े को मीडिया ने बढ़ा चढ़ा कर बताया। 
विज्ञापन


पढ़ें- अजय देवगन की 'बादशाहो' पाकिस्तान में आज होगी रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मीडिया में आई खबरों की मानें तो हमारा झगड़ा सिर्फ इसलिए हुआ था क्योंकि मुझे खाना पहले सर्व नहीं किया गया। जिसके बाद मैंने गुस्से में सुनील के ऊपर अपना जूता फेंक दिया था। इसके बाद कपिल ने पूछा,' आप लोग मुझे काफी समय से जानते हैं क्या मैं ऐसा कर सकता हूं'। 


कपिल ने कहा, 'ये सच है कि उस घटना के बाद मैं इतना दुखी था कि मैंने पीना शुरू कर दिया जिसकी असर मेरी सेहत पर भी पड़ा। सुनील, अली,चंदन सब मेरे दोस्त हैं। मैं उस घटना के बाद इतना दुखी था कि मैं टूट गया था'। कपिल ने माना कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है कि उन्होंने उस समय मीडिया में आई इन सब बातों पर चुप्पी साधी रखी। मैंने उन बातों का खंडन नहीं किया। 

कपिल ने आगे कहा,' मेरी तबीयत इसलिए खराब हो गई क्योंकि मैंने अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखा। अपने खाने पीने का ध्यान रखे बिना मैं लगातार शूटिंग करता रहा। जिसकी वजह से मेरी तबीयत खराब हो गई। कपिल ने कहा कि हालांकि डॉक्टर ने उन्हें 40 दिनों तक एडमिट होने की सलाह दी हैं लेकिन वो जल्द ही अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी करेंगे।         
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed