{"_id":"785aead7351217a7eea7da671f10d626","slug":"kamya-shocked-big-boss","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस: काम्या के खुलासे ने सबको चौंकाया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस: काम्या के खुलासे ने सबको चौंकाया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Oct 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
'बिग बॉस' के घर काम्या पंजाबी के एक खुलासे ने सबको चौंका कर रख दिया। उनकी इस बात ने घर के सदस्यों को भी दुखी कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ेः बिग बॉस में इनकी लव केमिस्ट्री बन गई सुर्खियां
काम्या ने खुलासा किया कि 'बिग बॉस' के घर आने से कुछ दिन पहले ही उनका वैवाहिक जीवन तितर-बितर हो गया है। उनका तलाक हो गया था जिसने उनको तोड़ कर रख दिया।
उनको दुखी देख उनकी छोटी सी बेटी और मां भी दुखी रहने लगीं। जिसे वह देख नहीं पाईं और उनसे दूर होने के लिए 'बिग बॉस' के घर आ गईं।
काम्या अपनी बेटी की याद करके फूट-फूट कर रोईं। उनको चुप कराने के लिए घर के सभी सदस्य एकत्रित हो गए। हालांकि काम्या के तलाक की बात सुनकर सभी हैरान थे।