'मुझे याद नहीं क्या हुआ था', जैस्मिन भसीन की खो गई थी याददाश्त; सुनाया 'खतरों के खिलाड़ी 15' का किस्सा
Jasmin Bhasin: जैस्मिन भसीन टीवी का एक मशहूर चेहरा हैं। हाल ही में उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 15' पर हुए हादसे के बारे में बताया है। उस समय साथ देने के लिए उन्होंने रोहित शेट्टी की तारीफ की है।
विस्तार
जैस्मिन पहले 'नागिन: भाग्य का जहरीला खेल', 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' और 'बिग बॉस 14' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें स्टंट के ठीक बाद क्या हुआ, यह याद नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अभी भी उस अनुभव के कुछ हिस्से उन्हें याद नहीं हैं।
- आईएनएस से बातचीत में जैस्मिन ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही अजीब अनुभव था।
- मुझे स्टंट के ठीक बाद क्या हुआ, यह याद नहीं है।
- उस उनुभव के बारे में मुझे आज भी याद नहीं है।
- डॉक्टरों ने बताया कि मुझे हल्का 'कनकशन' हुआ है।
- उन्होंने मुझे 72 घंटे तक पूरा आराम करने की सलाह दी।
एक्ट्रेस ने मुश्किल हालात में उनका साथ देने के लिए शो के होस्ट रोहित शेट्टी, चैनल, प्रोडक्शन टीम और मेडिकल स्टाफ का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा रोहित सर, चैनल और प्रोडक्शन हाउस सभी ने बहुत सपोर्ट किया और मदद की।'
उन्होंने आगे कहा 'उन्होंने मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रखा, और सेफ्टी टीम और निर्देशकों ने भी बहुत सपोर्ट किया और लगातार मुझ पर नजर रखी। यह अनुभव भावनात्मक रूप से मुश्किल था, लेकिन इसने मुझे अपने बारे में बहुत कुछ सिखाया।'
कहां देखें शो?
'खतरों के खिलाड़ी' में जैस्मिन की तीसरी मौजूदगी है। यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है और जियो हॉटस्टार पर डिजिटल रूप से स्ट्रीम होता है।