फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   jasmine bhasin beautiful birthday wish for alleged boyfriend Aly Goni sister Ilham says You are my soul sister

Jasmine Bhasin: 'तुम मेरी सोल सिस्टर हो', जैस्मीन भसीन ने कथित बॉयफ्रेंड अली गोनी की बहन को दी जन्मदिन की बधाई

Mon, 08 Sep 2025 07:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 08 Sep 2025 07:38 PM IST
सार

Aly Goni Sister Ilham: टेलीविजन की मशहूर जोड़ी जैस्मिन भसीन और अली गोनी हर किसी के पसंदीदा हैं। जैस्मीन ने आज अली की बहन इल्हाम गोनी को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है। 
 

विज्ञापन
jasmine bhasin beautiful birthday wish for alleged boyfriend Aly Goni sister Ilham says You are my soul sister
जैस्मीन भसीन और इल्हाम और अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम@jasminbhasin2806

विस्तार

जैस्मिन भसीन ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने कथित बॉयफ्रेंड अली गोनी की बहन इल्हाम के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ जैस्मीन ने इल्हाम के लिए एक खास इमोशनल नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

 

जैस्मीन भसीन का पोस्ट
जैस्मीन भसीन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अली गोनी की बहन इल्हाम के साथ कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो इल्हाम। हम खून की बहनें नहीं हैं, लेकिन तुम मेरी आत्मा की बहन हो। तुम मेरी जिंदगी को आसान बनाती हो, बिना कुछ कहे मुझे समझती हो और हमेशा प्यार और समर्थन देती हो। तुम जिस तरह हर भूमिका निभाती हो, उससे मैं प्रेरित होती हूं। मैं तुम्हारे लिए सिर्फ खुशी और सेहत की कामना करती हूं। मेरी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया, तुम्हारा दिल जादुई है। ढेर सारा प्यार।'

View this post on Instagram

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

अली गोनी का पोस्ट
अली ने अपनी बहन इल्हाम को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'दुनिया के लिए, तुम मेरी बहन हो... लेकिन मेरे लिए, तुम उससे कहीं बढ़कर हो... एक दूसरी मां, एक सबसे अच्छी दोस्त, और वो जो मुझे बचपन से समझती है। तुम हमेशा मेरी मार्गदर्शक रही हो, मेरी सबसे बड़ी सहारा रही हो... जन्मदिन मुबारक हो मेरी बहन। मैं वादा करता हूं कि चाहे कुछ भी हो मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा..लव यू।'

View this post on Instagram

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 (@alygoni)


विज्ञापन

जैस्मीन और अली के बारे में 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैस्मिन और अली पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में हैं। अब वह एक साथ लिव-इन में रह रहे हैं। दोनों ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग के जरिए अपनी जिंदगी के अपडेट्स साझा किए हैं। जैस्मिन और अली पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने के दौरान उन्हें एक-दूसरे से प्यार का एहसास हुआ। जब जैस्मिन शो से बाहर हुईं, तो अली बहुत दुखी हुए, और तब दोनों को अपने प्यार का अहसास हुआ। जैस्मिन का अली के परिवार के साथ बहुत गहरा रिश्ता है। अली का परिवार भी जैस्मिन को बहुत प्यार करता है। हर त्योहार या खास मौके पर जैस्मिन परिवार का अहम हिस्सा रहती हैं।

यह भी पढ़ें: Jannat Zubair: 'मैं तुमसे प्यार करती हूं', जन्नत ज़ुबैर ने बेस्ट फ्रेंड रीम को दी जन्मदिन की बधाई; लिखा नोट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed