बिग बॉस फेम अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों ने ‘बिग बॉस 14’ में अपने प्यार का इजहार किया था। अब ये दोनों शो के खत्म होने के बाद से एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। अली और जैस्मिन इस समय दुबई में वैकेशन का मजा ले रहे हैं। ये जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती है। दुबई से कपल ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
अली गोनी के साथ दुबई में वैकेशन का मजा ले रही हैं जैस्मीन भसीन, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैस्मिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वो अली के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, अभिनेत्री ने फोटो अपलोड कर हैशटैग कैप्शन दिस लिखा है. इसके बाद तो मानों उनके पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स एक से बढ़कर एक कैप्शन दे रहे हैं। कुछ ही देर में तस्वीर को लाखों लाइक्स मिल गए।
एक यूजर ने कैप्शन देते हुए लिखा कि ‘'जैस्मिन प्रिंसेस चार्मिंग अलादीन के साथ दुबई में चिल करते हुए।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'आग लगा दी दोनों ने, हमें ये साबित करते हुए कि सब्र का फल मीठा होता है'। इस तरह के और भी कई कैप्शन इस पोस्ट पर सुझाए गए। बता दें कि दोनों दुबई में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
इसके अलावा जैस्मिन और अली ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर पता चल रहा है कि दोनों दुबई के लजीज व्यंजन का मजा ले रहे हैं। कुछ दिन पहले जैस्मिन और अली का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा के गाने 'बारिश की जाए' पर रोमांस करते नजर आए थे। वीडियो शेयर कर अली ने कैप्शन भी लिखा था। ‘गालिब जिंदा होते तो, तेरे लिए लिखते..’
वर्क फ्रंट की बात करें तो अली गोनी और जैस्मिन भसीन टोनी कक्कड़ के म्यूजिक वीडियो तेरा सूट में नजर आए थे। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस गाने की जमकर तारीफ की थी।