{"_id":"688b42edbcdf38aede02c728","slug":"isha-malviya-on-her-alleged-video-with-ex-boyfriend-abhishek-kumar-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Isha Malviya: पैपराजी ने ईशा मालवीय से पूछा एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक को लेकर सवाल, देखें एक्ट्रेस का रिएक्शन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Isha Malviya: पैपराजी ने ईशा मालवीय से पूछा एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक को लेकर सवाल, देखें एक्ट्रेस का रिएक्शन
Thu, 31 Jul 2025 03:53 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 31 Jul 2025 03:53 PM IST
सार
Viral Video: टेलीविजन अभिनेत्री ईशा मालवीय और कथित तौर पर उनके पूर्व प्रेमी अभिषेक कुमार के साथ एक वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के फिर से मिलने की अफवाहें उड़ रही हैं।
विज्ञापन
ईशा मालवीय
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विस्तार
हाल ही में ईशा मालवीय को मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया। जहां फोटोग्राफरों ने उनसे एक खास वीडियो के बारे में पूछा। इस वीडियो में ईशा और अभिषेक को एक कार में साथ देखा गया था।
विज्ञापन
पैपराजी ने पूछा अभिषेक को लेकर सवाल
ईशा ने हवाई अड्डे से बाहर निकलते समय फोटोग्राफरों से बात की। जब उनसे वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने शरमाते हुए कहा, "कौन सा वीडियो?" फोटोग्राफरों ने बताया कि वीडियो में वह और अभिषेक साथ हैं। इस पर ईशा ने हंसते हुए कहा, "आपने देखा क्या?" जब पैपराजी ने उन्हें अभिषेक का नाम लेकर चिढ़ाया और पूछा कि क्या दोनों फिर से साथ हैं, तो इस पर ईशा ने जवाब दिया, "मैं तो हमेशा हंसती रहती हूं। सब बता देंगे आपको।" उन्होंने मजाक में कहा, "अरे नहीं भाई, बस करो, हो गया सैयारा।"

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स
यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने ईशा की तारीफ की और कहा कि वह मजबूत हैं। एक यूजर ने लिखा, "ईशा को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं। अभिषेक के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत प्यारी है।" कुछ का मानना है कि यह किसी प्रोजेक्ट के लिए हो सकता है, जबकि कुछ यूजर्स को लगता है कि दोनों असल जिंदगी में फिर से साथ हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Farah Khan: कुक दिलीप को 'सन ऑफ सरदार 2' के डांस स्टेप्स सिखाती दिखीं मृणाल ठाकुर, सरप्राइज दिखे अजय और फराह