फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ajay devgn mrunal thakur at Farah Khan Kunder house to teach cook dilip son of sardaar 2 dance steps

Farah Khan: कुक दिलीप को 'सन ऑफ सरदार 2' के डांस स्टेप्स सिखाती दिखीं मृणाल ठाकुर, सरप्राइज दिखे अजय और फराह

Thu, 31 Jul 2025 03:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 31 Jul 2025 03:13 PM IST
सार

Son Of Sardaar 2 Ajay Devgn Mrunal Thakur: फराह खान के मुंबई घर पहुंचे अजय देवगन और मृणाल ठाकुर। मृणाल ने कुक दीलिप को 'सन ऑफ सरदार 2' के वायरल डांस स्टेप्स सिखाए। 
 

विज्ञापन
ajay devgn mrunal thakur at Farah Khan Kunder house to teach cook dilip son of sardaar 2 dance steps
अजय देवगन-फराह खान-कुक दिलीप और मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

विस्तार

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित एक्सन कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं फराह खान और उनके कुक दिलीप भी अपने कुंकिग और ट्रैवल शो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आज ये चारों एक ही छत के नीचे धमाल मचाते नजर आए।   
विज्ञापन

 

फराह खान का पोस्ट
फराह खान ने आज इंस्टाग्राम पर मृणाल ठाकुर, अजय देवगन और अपने कुक के साथ मस्ती भरा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मृणाल बेहद ही स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मृणाल बड़े प्यार से कुक दिलीप को 'सन ऑफ सरदार 2' के वायरल डांस स्टेप्स सिखाती नजर आ रही हैं। वहीं अजय और फराह इन दोनों की केमिस्ट्री को देखकर हैरान हो रहे हैं। इन दोनों की मस्ती फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस पोस्ट के साथ फराह ने कैप्शन में लिखा, 'सुंदर मृणाल ठाकुर का घर आना और दिलीप को सन ऑफ सरदार 2 का वायरल स्टेप सिखाना। पूरा व्लॉग कल मेरे यूट्यूब चैनल पर।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस की प्रतिक्रिया
फराह के इस शानदार वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट कर अपनी राय पेश की है। जियो स्टूडियोज ने फिल्म के इस वायरल गाने पर लिखा, 'जब हमने पो पो स्टेप के बारे में सोचा, तो इससे ज्यादा प्यारा कुछ नहीं हो सकता' एक फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारा', एक और फैन ने लिखा, 'अब दिलीप स्टार...फराह गोल्डन हार्ट', एक और फैन ने लिखा, 'दिलीप इस समय सबसे बड़े इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं...उन्हें फिल्मों के प्रचार के लिए पैसे लेने शुरू कर देने चाहिए', एक और फैन ने लिखा, 'अजय सर तो अजय सर ही हैं।' 
 
विज्ञापन

सन ऑफ सरदार 2
'सन ऑफ सरदार 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के अलावा फिल्म में रवि किशन, दीपक डोबरियाल, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, मुकुल देव, संजय मिश्रा, शरत सक्सेना और अश्विनी कलसेकर जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने लंदन के लॉर्ड्स में खेला क्रिकेट, पत्नी मीरा राजपूत ने बढ़ाया हौसला..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed