आज होगा 'इंडियाज गॉट टैलेंट-11' के विजेता का एलान, ग्रैंड फिनाले में रौनक बढ़ाएंगे करिश्मा कपूर और इमरान हाशमी
Indias Got Talent 11 Grand Finale: शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट-11' का आज रविवार को ग्रैंड फिनाले है। इसी के साथ विजेता का एलान हो जाएगा। ग्रैंड फिनाले में करिश्मा कपूर और इमरान हाशमी पहुंचेंगे।
विस्तार
रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट-11' अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज इसका ग्रैंड फिनाले एपिसोड प्रसारित होगा। इसी के साथ शो को इसका विनर मिल जाएगा। विजेता का एलान होने में सिर्फ चंद घंटे बाकी हैं। फिनाले काफी खास होने वाला है। इसमें करिश्मा कपूर और इमरान हाशमी भी शिरकत करते दिखेंगे।
फिनाले में सात प्रतिभागियों के बीच होगा मुकाबला
आज रविवार को ग्रैंड फिनाले एपिसोड काफी स्पेशल होगा। शो में 90 के दशक की पॉपुलर अभिनेत्री करिश्मा कपूर और एक्टर इमरान हाशमी भी बतौर स्पेशल गेस्ट शिरकत करते दिखेंगे। फिनाले में टॉप सात प्रतिभागियों के बीच मुकाबला है। फिनाले से पहले करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने उत्साह जाहिर किया है।
कब और कहां देखें फिनाले?
'इंडियाज गॉट टैलेंट-11' का ग्रैंड फिनाले एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। सामने आए शो के कुछ प्रोमो में प्रतिभागी अपने खतरनाक और अजब-गजब कारनामे दिखा रहे हैं। दर्शक शो को आज रात साढ़े नौ बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर देख सकते हैं। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी इसे देखा जा सकता है।
Dekhiye India’s Got Talent, aaj raat 9:30 baje #SonyEntertainmentTelevision aur SonyLIV par.@sherryontopp @singer_shaan @fremantle_india #JoAjabHaiWahiGazabHai #IGT #IndiasGotTalent pic.twitter.com/DEkX5A4hP0
— sonytv (@SonyTV) January 4, 2026
HAQ On OTT: ओटीटी पर नंवर वन बनी 'हक'; कियारा से संजय कपूर तक, सितारों ने की यामी गौतम के अभिनय की तारीफ
किस-किसके बीच होगा मुकाबला?
फिनाले एपिसोड में आकाश और अभिषेक, क्लासिक क्वींस, वी कंपनी, नेपाल टाइगर्स, अमेजिंग अप्सरा, विक्की कृष्णा और कैलिबॉयज के बीच मुकाबला है। देखना होगा कि इन सातों फाइनलिस्ट्स में से ट्रॉफी पर कौन कब्जा करता है। विजेता को ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख रुपये नकद भी मिलेंगे। इस शो में जज की भूमिका में जज मलाइका अरोड़ा, नवजोत सिंह सिद्धू और शान हैं।