फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   HAQ On OTT: Yami Gautam Movie Trending Number One On netflix kiara advani Sanjay Kapoor And celebs praised

HAQ On OTT: ओटीटी पर नंवर वन बनी 'हक'; कियारा से संजय कपूर तक, सितारों ने की यामी गौतम के अभिनय की तारीफ

Sun, 04 Jan 2026 06:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 04 Jan 2026 06:16 PM IST
सार

Yami Gautam Movie HAQ: यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'हक' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आ चुकी है। इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खूब पसंद किया जा रहा है। सेलेब्स ने भी यामी के अभिनय की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन
HAQ On OTT: Yami Gautam Movie Trending Number One On netflix kiara advani Sanjay Kapoor And celebs praised
हक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'हक' बीते वर्ष नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स से इसे अच्छे रिव्यू मिले। फैंस को भी फिल्म पसंद आई। यामी के अभिनय की खूब तारीफें हुईं। मगर, बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में यह उतना जोरदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है और आते ही छा गई है। कई सेलेब्स ने इसकी तारीफ करते हुए रिएक्शन दिए हैं।

विज्ञापन

कियारा ने बांधे यामी गौतम की तारीफ के पुल
फिल्म 'हक' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी शाह बानो बेगम केस से प्रेरित है। यह फिल्म 02 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसके साथ यह नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। सेलेब्स ने भी फिल्म की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं। कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'नेटफ्लिक्स पर 'हक' देख ली। यामी गौतम क्या कमाल की परफॉर्मेंस है'। यामी ने कियारा का पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर शुक्रिया अदा किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कपूर ने दी प्रतिक्रिया
यामी गौतम के अलावा संजय कपूर ने भी इस फिल्म की तारीफ करते हुए इंस्टा स्टोरी शेयर की है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, 'जबर्दस्त फिल्म'। बता दें कि सिनेमाघरों में यह फिल्म 07 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 19.86 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 29 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का बजट करीब 40 से 45 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

HAQ On OTT: Yami Gautam Movie Trending Number One On netflix kiara advani Sanjay Kapoor And celebs praised
हक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'हक' की कहानी एक गृहणी शाजिया बेगम (यामी गौतम) की है, जिसका वकील पति अब्बास (इमरान हाशमी) बिना उसे बताए दूसरी शादी कर लेता है। दूसरी शादी के बाद वह शाजिया को नजरअंदाज करना शुरू करता है, जिससे आहत होकर वह अपने तीन बच्चों के साथ घर छोड़ देती है। मगर, इसके बाद अपने हक के लिए आवाज उठाती है और कोर्ट का दरवाजा खटखटाती है। शाजिया के अदालत का रुख करने पर मुस्लिम पर्सनल लॉ, महिलाओं के अधिकारों और भारतीय संविधान पर देशभर में बहस छिड़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed